लाइव न्यूज़ :

मैंने पहले ही घोषणा कर दी है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगाः शरद पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 12:40 IST

पवार ने कहा, ‘‘मैंने पहले ही घोषणा कर दी है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। हमने (कांग्रेस और राकांपा) कुछ नामों के बारे में विचार किया है जैसे पृथ्वीराज चव्हाण, श्रीनिवास पाटिल और सुनील माने।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देसतारा से राकांपा के सांसद उदयनराजे भोसले के इस्तीफा देने और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव आवश्यक हो गया है। राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ जांच नहीं करनी चाहिए क्योंकि कोई उनके खिलाफ कोई ‘‘विशिष्ट आरोप’’ नहीं है।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सतारा लोकसभा उपचुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है।

सतारा से राकांपा के सांसद उदयनराजे भोसले के इस्तीफा देने और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट के लिए उपचुनाव आवश्यक हो गया है। पवार ने कहा, ‘‘मैंने पहले ही घोषणा कर दी है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। हमने (कांग्रेस और राकांपा) कुछ नामों के बारे में विचार किया है जैसे पृथ्वीराज चव्हाण, श्रीनिवास पाटिल और सुनील माने।’’ 

महाराष्ट्र बैंक घोटाला: आठवले ने शरद पवार का समर्थन किया

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को करोड़ों रुपये के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ जांच नहीं करनी चाहिए क्योंकि कोई उनके खिलाफ कोई ‘‘विशिष्ट आरोप’’ नहीं है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस घोटाले के संबंध में पवार, उनके भतीजे एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य के खिलाफ एक धनशोधन मामला दर्ज किया है। मामला मुंबई पुलिस की प्राथमिकी पर आधारित है। इस प्राथमिकी में बैंक के पूर्व अध्यक्ष, अजित पवार और सहकारी बैंक के 70 पूर्व अधिकारियों का नाम है।

आठवले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘ईडी याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर रहा है। लेकिन इन दस्तावेजों में उन (शरद पवार) पर कोई विशेष आरोप नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि पवार एक वरिष्ठ नेता हैं जो अपने राजनीतिक जीवन में ‘‘हमेशा सतर्क" रहे। आठवले ने दावा किया कि भाजपा सरकार का जांच से कोई संबंध नहीं है और न ही यह जांच ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारसाताराराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग