लाइव न्यूज़ :

मुझे नहीं पता कि मैं कब तक जिऊंगा, मैं मरने से पहले अपने बच्चों से बात करना चाहता हूं जो विदेश में रहते हैंः मुखर्जी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 21:00 IST

उनके आग्रह पर अदालत ने कहा कि वह जेल में लोगों से मुलाकात करते हैं तो मुखर्जी ने जवाब दिया कि वह उन लोगों से मुलाकात करते हैं जो मुकदमा के मामले से जुड़े हुए हैं और ‘‘पिछले तीन वर्षों से अपने करीबी लोगों से नहीं मिल सके हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद न्यायाधीश ने उनसे कहा कि अदालत ‘‘तौर तरीके पर काम कर रही है।’’ पूर्व मीडिया उद्यमी ने अदालत को अपने स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी।

पूर्व मीडिया उद्यमी पीटर मुखर्जी ने शुक्रवार को एक विशेष अदालत से कहा कि उन्हें अपने बच्चों से बात करने की अनुमति दी जाए। वह शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी हैं।

हत्या मामले में एक चिकित्सक की गवाही पूरी होने के बाद मुखर्जी कठघरे में पहुंचे और फिर विशेष न्यायाधीश जे. सी. जगदाले से आग्रह किया। मुखर्जी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मैं कब तक जिऊंगा। मैं मरने से पहले अपने बच्चों से बात करना चाहता हूं जो विदेश में रहते हैं।’’

उनके आग्रह पर अदालत ने कहा कि वह जेल में लोगों से मुलाकात करते हैं तो मुखर्जी ने जवाब दिया कि वह उन लोगों से मुलाकात करते हैं जो मुकदमा के मामले से जुड़े हुए हैं और ‘‘पिछले तीन वर्षों से अपने करीबी लोगों से नहीं मिल सके हैं।’’

इसके बाद न्यायाधीश ने उनसे कहा कि अदालत ‘‘तौर तरीके पर काम कर रही है।’’ पूर्व मीडिया उद्यमी ने अदालत को अपने स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। मार्च में एक निजी अस्पताल में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। उन्होंने स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल जाने की अनुमति देने के लिए न्यायाधीश का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनके सभी पैरामीटर नियंत्रण में हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही वह अदालत में मेडिकल रिपोर्ट पेश करेंगे। फिलहाल न्यायिक हिरासत में चल रहे मुखर्जी अपनी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी और संजीव खन्ना के साथ अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। अभियोजन के मुताबिक, इंद्राणी ने अपने चालक श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना की मदद से अप्रैल 2012 में शीना बोरा (24) की हत्या कथित तौर पर की थी।

मुखर्जी पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। घटना अगस्त 2015 में तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने हथियार रखने के आरोप में राय को गिरफ्तार किया था और उसने सारे भेद खोल दिए। 

टॅग्स :मुंबईआईएनएक्स मीडियाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग