लाइव न्यूज़ :

मुझे यकीन है कि कुछ लोगों को आज रात ठीक से नींद नहीं आएगी, पवार के गढ़ में बोले सीएम फड़नवीस

By भाषा | Updated: September 14, 2019 20:37 IST

मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भी थे। पाटिल इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने अपने दौर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बारामती में उनका जोरदार स्वागत हुआ।बारामती को राकांपा प्रमुख शरद पवार का गढ़ माना जाता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने अभियान ‘महा जनादेश यात्रा’ के तीसरे चरण के तहत शनिवार को पुणे जिले की कई तहसीलों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल भी थे। पाटिल इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

फड़नवीस ने अपने दौर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बारामती में उनका जोरदार स्वागत हुआ। बारामती को राकांपा प्रमुख शरद पवार का गढ़ माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि कुछ लोगों को आज रात ठीक से नींद नहीं आएगी।’’

चुनावी हार के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को जिम्मेदार ठहराने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए फड़नवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस-राकांपा ने 2004 और 2009 में (जब ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था) जीत दर्ज की थी। क्या उस समय ईवीएम अच्छी थी?"

फड़नवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस और राकांपा की तरह सत्ता का नशा हमारे सिर पर नहीं चढ़ा है क्योंकि हमने लोगों के सेवक के रूप में काम किया है। ये दोनों दल अभी और 25 वर्षों तक सत्ता में नहीं आयेंगे।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग