लाइव न्यूज़ :

मुंबई के कई इलाकों में गैस रिसाव की शिकायत, गंध फैलने से मचा हड़कंप, अलर्ट पर बीएमसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2019 07:46 IST

देर रात राष्ट्रीय रासायनिक उर्वरक के चेंबूर संयंत्र में गैस रिसाव की सूचना मिली थी। लेकिन जल्द ही एमजीएल ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि अभी तक की जांच में पाइपलाइन में कोई रिसाव नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस के पास पोवई, चेम्बूर, गोरेगांव और मीरा रोड़ से गंध की शिकायतें पहुंची।विले पारले इलाके की राधिका शर्मा ने ट्वीट किया कि पूरा इलाका गैस रिसाव की गंध से भरा हुआ है।

गुरुवार देर रात मुंबई के कई इलाकों में गैस लीक की गंध फैल गई। इससे पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों के लोगों में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस के पास पोवई, चेम्बूर, गोरेगांव और मीरा रोड़ से गंध की शिकायतें पहुंची। लोगों की शिकायत पर बीएमसी सतर्क हो गया है।

देर रात राष्ट्रीय रासायनिक उर्वरक के चेंबूर संयंत्र में गैस रिसाव की सूचना मिली थी। लेकिन जल्द ही एमजीएल ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि अभी तक की जांच में पाइपलाइन में कोई रिसाव नहीं मिला है। लगातार गंध बढ़ने के बाद बीएमसी ने एहतियातन कई जगहों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात कर दी हैं।

गैस के रिसाव का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। हालांकि एमजीएल ने कहा कि अभी तक की जांच में कोई रिसाव की बात सामने नहीं आई है। लगातार शिकायतें मिलने से आपातकाल टीम कार्य कर रही है।

लोग सोशल मीडिया पर अपने इलाके में गैस लीक होने की बात कह रहे हैं। इससे लोग आशंका से भरे हुए हैं। विले पारले इलाके की राधिका शर्मा ने ट्वीट किया कि पूरा इलाका गैस रिसाव की गंध से भरा हुआ है।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग