मुंबई में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 50 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

By भाषा | Published: September 11, 2019 05:43 PM2019-09-11T17:43:06+5:302019-09-11T17:43:06+5:30

गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। कल यानि गुरुवार को अनंत चतुर्दशी है। शहर के 129 स्थानों में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। इनमें चौपाटी, शिवाजी पार्क,जूहू,अक्सा, वर्सोवा आदि शामिल हैं।

Ganesh idol immersion program in Mumbai, strong security arrangements, more than 50 thousand policemen deployed | मुंबई में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 50 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

इस दौरान 53 मार्ग यातायात के लिए बंद रहेंगे वहीं 56 मार्गों में एकतरफा यातायात रहेगा।

Highlightsअधिकारियों ने बताया कि प्रमुख विसर्जन में लाखों मुंबईवासियों के शामिल होने की संभावना है।विसर्जन के जुलूस में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी रहेंगे और पांच हजार सीसीटीवी कैमरों से पूरे आयोजन पर नजर रख जाएगी।

महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। गुरुवार को शहर में 50 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और प्रमुख यात्रा मार्गों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।

पुलिस ने यह जानकारी दी। गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है। कल यानि गुरुवार को अनंत चतुर्दशी है। शहर के 129 स्थानों में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। इनमें चौपाटी, शिवाजी पार्क,जूहू,अक्सा, वर्सोवा आदि शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख विसर्जन में लाखों मुंबईवासियों के शामिल होने की संभावना है। भीड़ प्रबंधन के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल(एसआरपीएफ),दंगा नियंत्रण, बॉम्ब का पता लगाना और निष्क्रिय करना, त्वरित मोचन बल की टीमों को शहर में तैनात किया जाएगा।

प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी रहेंगे और पांच हजार सीसीटीवी कैमरों से पूरे आयोजन पर नजर रख जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 53 मार्ग यातायात के लिए बंद रहेंगे वहीं 56 मार्गों में एकतरफा यातायात रहेगा। भारी वाहन 18 मार्गों से नहीं निकल पाएंगे और 99 स्थानों पर पार्किंग की इजाजत नहीं होगी।

इस बीच सेंट्रल रेलवे ने भायखला ,ऑर्थर रोड़,जूहू तारा के रेलवे ओवर ब्रिजों (आरओबीएस) को भारी वाहनों की दृष्टि से खतरनाक घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इसके अनुरूप 16 टन से अधिक वजन वाले वाहन इन ब्रिजों (आरओबीएस) से गुजर नहीं पाएंगे। विजर्सन के दौरान इन आरओबीएस पर यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए गणेश पंडाल के सदस्य जिम्मेदार होंगे। 

Web Title: Ganesh idol immersion program in Mumbai, strong security arrangements, more than 50 thousand policemen deployed

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे