लाइव न्यूज़ :

‘घरकुल’ आवास घोटाले के आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुरेश जैन ने दोषसिद्धि को हाईकोर्ट में चुनौती दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 14:54 IST

धुले जिले की एक सत्र अदालत ने 31 अगस्त को शिवसेना के पूर्व नेता जैन और 47 अन्य को 29 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना में अनियमितता के आरोप में दोषी ठहराया था। अदालत ने जिन्हें दोषी ठहराया था उनमें पूर्व राज्य मंत्री गुलाबराव देवकर और पूर्व पार्षद और अधिकारी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजैन 1990 के दशक में शिवसेना-भाजपा सरकार में गृह मंत्री थे। सत्र अदालत ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई और 100 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया।आठ सितंबर को जैन ने अपने वकील सुभाष जाधव के जरिए उच्च न्यायालय में अपील दायर कर अपनी दोषसिद्धि के आदेश को चुनौती दी।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुरेश जैन ने जलगांव में ‘घरकुल’ आवास घोटाले में उनकी दोषसिद्धि और सजा को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

धुले जिले की एक सत्र अदालत ने 31 अगस्त को शिवसेना के पूर्व नेता जैन और 47 अन्य को 29 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना में अनियमितता के आरोप में दोषी ठहराया था। अदालत ने जिन्हें दोषी ठहराया था उनमें पूर्व राज्य मंत्री गुलाबराव देवकर और पूर्व पार्षद और अधिकारी शामिल हैं।

जैन 1990 के दशक में शिवसेना-भाजपा सरकार में गृह मंत्री थे। सत्र अदालत ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई और 100 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया। सभी दोषियों का उसी दिन हिरासत में ले लिया गया था। आठ सितंबर को जैन ने अपने वकील सुभाष जाधव के जरिए उच्च न्यायालय में अपील दायर कर अपनी दोषसिद्धि के आदेश को चुनौती दी।

जैन ने अपनी याचिका में सजा पर रोक लगाने और अपील पर सुनवाई लंबित रहने तक उन्हें जेल से रिहा करने की भी गुजारिश की है। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव के प्रमुख नेता जैन को मार्च 2012 में गिरफ्तार किया गया था। एक साल जेल में गुजराने के बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।

राकांपा में रहे देवकर को मई 2012 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें तीन साल बाद जमानत मिली थी। उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है। वह 1995 से 2000 तक जलगांव महानगरपालिका के सदस्य थे। 

टॅग्स :क्राइमकोर्टशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग