लाइव न्यूज़ :

'टेंडर मैनेजमेंट रैकेट चलाते थे पूर्व CM देवेंद्र फड़नवीस', कांंग्रेस ने बीजेपी नेता पर लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2020 08:03 IST

कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में उन्होंने समुचित कागजात के साथ दावा किया था कि फडणवीस सरकार टेंडर मैनेजमेंट रैकेट चला रही है.

Open in App
ठळक मुद्देइसमें नवी मुंबई में सिडको की प्रधानमंत्री आवास योजना (14000 करोड़ रु.), शिवस्मारक परियोजना का टेंडर और आरे कॉलोनी के मेट्रो भवन का टेंडर घोटाले शामिल हैं. कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई थी. इसी आपत्ति पर कैग ने मुहर लगाई है.

कांग्रेस ने पूर्ववर्ती देवेंद्र फड़नवीस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह टेंडर मैनेजमेंट रैकेट चलाती थी. इसके जरिये सरकार ने अपनी मर्जी के लोगों को टेंडर दिलाए. इनमें नवी मुंबई में सिडको की प्रधानमंत्री आवास योजना और मुंबई मेट्रो भवन का टेंडर घोटाला शामिल है. पार्टी ने दावा किया है कि मेट्रो भवन के टेंडर प्रक्रिया के घोटाले पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने आपत्ति जताई है.

कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में उन्होंने समुचित कागजात के साथ दावा किया था कि फडणवीस सरकार टेंडर मैनेजमेंट रैकेट चला रही है. इसमें नवी मुंबई में सिडको की प्रधानमंत्री आवास योजना (14000 करोड़ रु.), शिवस्मारक परियोजना का टेंडर और आरे कॉलोनी के मेट्रो भवन का टेंडर घोटाले शामिल हैं.

सावंत ने आरोप लगाया कि फडणवीस सरकार के कार्यकाल में निर्धारित नियमों को ताक पर रखकर मनमर्जी से नए नियम तैयार कर राज्य की बड़ी परियोजनाओं के टेंडर बनाए जाते थे. इसके जरिये सरकार की मर्जी वाले ठेकेदारों को ही टेंडर देने का रास्ता बनाया जाता था.

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि नवी मुंबई में सिडको की प्रधानमंत्री आवास योजना में करीब 90000 मकान बनाए जाने थे. यह परियोजना 14000 करोड़ रु. की थी. इसके लिए 4 टेंडर जारी किए गए. जिन 4 ठेकेदारों को टेंडर दिए जाने थे, उसी हिसाब से टेंडर के नियम और शर्तें तैयार की गई थीं. इसके लिए दो बार शुद्धिपत्रक जारी किए गए.

कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई थी. इसी आपत्ति पर कैग ने मुहर लगाई है. एमएमआरडीए ने इस बारे में जो सफाई दी है, उसे कैग ने स्वीकार नहीं किया है. सावंत ने आरोप लगाया कि शिवस्मारक घोटाले की भांति एमएमआरडीए ने नागार्जुन कंपनी से समझौता किया और टेंडर की राशि में पहले 73 करोड़ रु. कम किए और बाद में परियोजना का प्रारूप बदलकर 117 करोड़ रु. कम किए.

टॅग्स :लोकमत समाचारकांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?