लाइव न्यूज़ :

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पनवेल जाने वाली लोकल ट्रेन में आग, यात्री को नीचे उतारकर स्टेशन खाली कराया, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: October 9, 2019 13:24 IST

केंद्रीय रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन में प्रवेश कर रही थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोच के पैंटोग्राफ में बैग फेंकने से मामूली आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देपेंटोग्राफ विद्युत रेलों के डिब्बों के ऊपर ऊर्जा संचार के लिए लगाया गया एक उपकरण होता है।ट्रेन को सुबह 9 बज कर 28 मिनट से वाशी स्टेशन पर 12 मिनट के लिए रोक दिया गया।

नवी मुंबई स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पनवेल जाने वाली लोकल ट्रेन के एक डिब्बे के ऊपर लगे पेंटोग्राफ में बुधवार को सुबह आग लग गई।

केंद्रीय रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन में प्रवेश कर रही थी तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोच के पैंटोग्राफ में बैग फेंकने से मामूली आग लग गई।

पेंटोग्राफ विद्युत रेलों के डिब्बों के ऊपर ऊर्जा संचार के लिए लगाया गया एक उपकरण होता है। इस दुर्घटना से हार्बर लाइन (सीएसएमटी से पनवेल) की सेवाएं थोड़े समय के लिए बाधित हो गयीं। केंद्रीय रेलवे ने घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है कि वाशी स्टेशन पर सीएसएमटी-पनवेल लोकल पीएल-49 के पेंटोग्राफ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग फेंके जाने से आग लग गयी।

ट्रेन को सुबह 9 बज कर 28 मिनट से वाशी स्टेशन पर 12 मिनट के लिए रोक दिया गया। सुरक्षा कारणों से रैक को हटाकर कार शेड में भेज दिया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पेंटोग्राफ में आग देखते ही प्रभावित डिब्बे के यात्रियों को तत्काल नीचे उतरने के लिए कह दिया गया।

किसी भी तरह की कोई अफरातफरी नहीं मची, सभी यात्री ट्रेन से उतर गए और कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रेक हटाने के बाद रेल सेवाएं बहाल हो गईं। 

टॅग्स :मुंबईभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग