लाइव न्यूज़ :

राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ मुदकमा, ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 14:49 IST

राकांपा की युवा इकाई के प्रांतीय प्रमुख मेहबूब शेख की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने ईडी के दफ्तर के बाहर सत्ताधारी दल भाजपा और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। शेख ने दावा किया कि प्रदर्शन कर रहे पार्टी के सदस्यों पर पुलिस ने लाठी चलाई और बाद में उन्हें हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपवार की रैलियों में भारी समर्थन देखकर ईडी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। वे पार्टी प्रमुख शरद पवार और अन्य के खिलाफ एमएससीबी बैंक घोटाले के संबंध में धन-शोधन का मुकदमा दर्ज किए जाने की निंदा कर रहे थे।

राकांपा की युवा इकाई के प्रांतीय प्रमुख मेहबूब शेख की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने ईडी के दफ्तर के बाहर सत्ताधारी दल भाजपा और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। शेख ने दावा किया कि प्रदर्शन कर रहे पार्टी के सदस्यों पर पुलिस ने लाठी चलाई और बाद में उन्हें हिरासत में लिया।

उन्होंने कहा, “पवार की रैलियों में भारी समर्थन देखकर ईडी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए हमने इस कार्रवाई की निंदा करने के लिए ईडी के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया।”

ईडी ने शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार तथा अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले के संबंध में धनशोधन का मुकदमा दर्ज किया है। केंद्रीय एजेंसी ने धनशोधन निरोधक अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज किया है, जो मुंबई पुलिस की एक एफआईआर पर आधारित है, जिसमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सहकारी बैंक के 70 अन्य पदाधिकारियों के नाम हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारप्रवर्तन निदेशालयराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग