लाइव न्यूज़ :

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा शिवसेना में शामिल, नालासोपारा से लड़ सकते हैं चुनाव

By भाषा | Updated: September 13, 2019 20:32 IST

शर्मा मुंबई पुलिस के उन अधिकारियों में शामिल हैं जिनकी ख्याति मुठभेड़ में बदमाशों को ढेर करने की थी। उन्होंने जुलाई में पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। वह वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें शिवसेना से टिकट मिल सकता है।वह पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को ‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ से मशहूर पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो गए।

चर्चा है कि वह नालासोपारा से चुनाव लड़ सकते हैं। शर्मा मुंबई पुलिस के उन अधिकारियों में शामिल हैं जिनकी ख्याति मुठभेड़ में बदमाशों को ढेर करने की थी। उन्होंने जुलाई में पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। वह वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

सूत्रों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें शिवसेना से टिकट मिल सकता है। वह पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुए। उद्धव ने खुद शर्मा की कलाई पर ‘शिव बंधन’ बांधा। शिवसेना नेता पार्टी के प्रति वफादारी प्रकट करने के लिए कलाई पर शिव बंधन बांधते हैं।

इस मौके पर शर्मा ने कहा कि वह हमेशा से पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे काम करने के लिए अच्छा मंच मिल रहा है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग