लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस विपक्ष के नेता ही रहेंगे, शिवसेना ने कहा- RSS नेता समझ लें, महाराष्ट्र में ऐसा कुछ भी नहीं होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 19:52 IST

महाराष्ट्र में किसी भी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए, शिवसेना ने फड़नवीस से कहा है कि ‘‘अपना काम करना जारी रखें’’। फड़नवीस विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुरेश भैयाजी जोशी ने हाल ही में कहा था कि देवेंद्र फड़नवीस केवल सीमित अवधि के लिए महाराष्ट्र के ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ रहेंगे।आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने नागपुर में एक निराधार बयान दिया कि देवेंद्र फड़नवीस लंबे समय तक विपक्ष में नहीं रहेंगे।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने मंगलवार को यह कहने पर आरएसएस की आलोचना की कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस लंबे समय तक विपक्ष में नहीं रहेंगे।

महाराष्ट्र में किसी भी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए, शिवसेना ने फड़नवीस से कहा है कि ‘‘अपना काम करना जारी रखें’’। फड़नवीस विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने हाल ही में कहा था कि देवेंद्र फड़नवीस केवल सीमित अवधि के लिए महाराष्ट्र के ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ रहेंगे।

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा, ‘‘आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने नागपुर में एक निराधार बयान दिया कि देवेंद्र फड़नवीस लंबे समय तक विपक्ष में नहीं रहेंगे और उनके नाम के साथ लगा उपसर्ग ‘पूर्व’ जल्द ही खत्म हो जाएगा।’’

उसमें कहा गया, ‘‘इस टिप्पणी से विपक्षी दल मानसिक रूप से खुश हो सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा कुछ भी नहीं होगा। इसलिए, देवेंद्र जी हम आपसे केवल यह कह सकते हैं कि विपक्ष के नेता के रूप में अपना काम जारी रखें।’’ 

टॅग्स :मुंबईआरएसएसउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग