लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की, BJP-शिवसेना गठबंधन में देरी 

By भाषा | Updated: September 27, 2019 13:51 IST

सूत्रों ने कहा, ‘‘बैठक में 21 अक्टूबर के चुनाव की तैयारियों और सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई।’’ राज्य में सीटों के बंटवारों को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे।ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है।

सत्तारूढ भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में हो रही देरी के बीच सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी तैयारियों की समीक्षा की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में विचार-विमर्श किया। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे।

सूत्रों ने कहा, ‘‘बैठक में 21 अक्टूबर के चुनाव की तैयारियों और सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई।’’ राज्य में सीटों के बंटवारों को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है।

दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की मांग है कि सीटों का बराबर बंटवारा किया जाए और दोनों दल ढाई-ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद संभाले। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग