लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 हटाना 130 करोड़ भारतीयों का फैसला, हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है.... सभी कश्मीरी को गले लगाएंः पीएम मोदी

By भाषा | Updated: September 19, 2019 15:57 IST

मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को समग्रता से लागू करना अकेले सरकार का निर्णय नहीं था, यह 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का खुलासा है। यह निर्णय जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लोगों को हिंसा, आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार से बाहर लाने के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है। टीकाकरण को विपक्ष द्वारा राजनीतिक कदम बताए जाने पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मवेशी वोट नहीं डालते।’’

दशकों से कश्मीरियों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमें कश्मीर में फिर से ‘नया स्वर्ग’ बनाना है।

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार से बहुत कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिर से (कश्मीर में) नया स्वर्ग बनाना है.... सभी कश्मीरी को गले लगाएं।’’

मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को समग्रता से लागू करना अकेले सरकार का निर्णय नहीं था, यह 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का खुलासा है। यह निर्णय जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लोगों को हिंसा, आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार से बाहर लाने के लिए है।

50 करोड़ मवेशियों के टीकाकरण को विपक्ष द्वारा राजनीतिक कदम बताए जाने पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मवेशी वोट नहीं डालते।’’ राष्ट्रीय मवेशी बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम मवेशियों से मुंहपका और खुरपका बीमारी और ब्रुसेलोसिस को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश में जुटा है। इसी प्रयास के तहत भैंसों, भेड़ों, बकरियों और सुअरों सहित करीब 50 करोड़ मवेशियों का टीकाकरण किया जाना है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाउद्धव ठाकरेअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग