लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट में आज 60 नए मामले, कुल संख्या 1078, भारत का पहला राज्य जहां 1 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, जानें अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 8, 2020 10:44 IST

भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5194 हुई है। इसमें 4643 सक्रिय मामले, 401 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए और 149 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 773 नए मामले और 10 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से 124 मौते हुई हैं, जिसमें से अकेले 64 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 से 12 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई: मुंबई:  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID19) का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक आज ( 8 अप्रैल) 60 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1078 हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम(BMC) में 44 नए मामले मिले हैं, 9 पुणे नगर निगम क्षेत्र में, 4 नागपुर में और अहमदनगर, अकोला और बुलढाणा में 1-1 मामला सामने आया है।

मुंबई के धारावी में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई। इसमें दो और लोग मुकुंद स्लम और धनवाड़ा चॉल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राज्य में पिछले 24 घंटे में  कुल 150 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,018 हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गई है।

राज्य में मंगलवार को कोविड-19 से 12 लोगों की मौत होने के साथ ही वायरस संक्रमण से प्रदेश मे मरने वालों की संख्या 64 पहुंच गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण से कल (6 अप्रैल) पांच लोगों की मौत हुई है। अभी तक शहर में 40 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आए कोविड-19 के 150 नए मामलों में से 116 अकेले मुंबई से आए हैं।

पुणे में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत के साथ जिले में मृतक संख्या 10 हुई

ताजा अपडेट के मुताबिक पुणे में दो और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके साथ ही इस जिले में इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है। निगमायुक्त शेखर गायकवाड़ ने बताया कि 44 वर्षीय एक व्यक्ति को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उसे गंभीर मधुमेह भी था। बुधवार सुबह सरकारी नायडू अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गायकवाड़ ने बताया कि उसे चार अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात सांस लेने में परेशानी होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार सुबह किडनी खराब हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक महीसेकर ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति की सरकारी ससून अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार तक पुणे में आठ लोगों की मौत हुई थी लेकिन अब मृतक संख्या 10 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप