लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उद्धव ठाकरे सरकार का फैसला, सरकारी ऑफिस में 50% कर्मचारी काम करेंगे, लोकल ट्रेनें, बसें आधी भरी जाएंगी, एकसाथ नहीं खुलेंगी दुकानें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 19, 2020 08:15 IST

महाराष्ट्रः यात्रा करने वाले लोगों का प्रबंध करने के लिए ज्यादा संख्या में बसें छोड़ी जाएंगी. बड़े शहरों में पड़ोस की दो दुकानें एक साथ खुली नहीं रखी जाएंगी. इसके लिए सुबह और दोपहर का समय निर्धारित किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कार्यालयों में एक दिन 50% कर्मचारी काम करेंगे और दूसरे दिन बचे हुए 50% कर्मचारी कार्य करेंगे. दुकानों के खुले रहने का समय भी निश्चित किया जा रहा है.

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत सरकारी कार्यालयों में एक दिन 50% कर्मचारी काम करेंगे और दूसरे दिन बचे हुए 50% कर्मचारी कार्य करेंगे. इसके अलावा, दुकानों के खुले रहने का समय भी निश्चित किया जा रहा है. एक दुकान में ज्यादा ग्राहकों की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही, सरकार ने रेलवे, एसटी और निजी बसों एवं मेट्रो जैसी सार्वजनिक सेवाओं को 50% प्रवासी क्षमता के साथ चलाने का इरादा जाहिर किया है.मतलब यह कि बसों और लोकल ट्रेनों में कुल क्षमता के आधे लोग ही यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं. बसों में लोगों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. मुंबई की बेस्ट सेवा में इसे लागू किया जाएगा.यात्रा करने वाले लोगों का प्रबंध करने के लिए ज्यादा संख्या में बसें छोड़ी जाएंगी. बड़े शहरों में पड़ोस की दो दुकानें एक साथ खुली नहीं रखी जाएंगी. इसके लिए सुबह और दोपहर का समय निर्धारित किया जाएगा. इससे बाजार में भीड़ कम होगी. भीड़-भाड़ वाली सड़कों के लिए भी समय का फार्मूला लागू किया जाएगा.अस्पताल और चिकित्सा महाविद्यालयों में कोरोना के मद्देनजर सभी किस्म साधन-सामग्री रखी जाएगी. इस आशय के निर्देश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जारी कर दिए हैं. जरूरत के हिसाब से क्वॉरंटाइन कक्षों की व्यवस्था की जा रही है. अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जरूरी उपकरण, वेंटिलेशन और मास्क जैसे सुरक्षा साधन उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही, दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी.जिन लोगों को होम क्वॉरंटाइन निर्देश दिए गए हैं उनसे अपील की गई है कि वे घर में रहकर ही अपने साथ-साथ अपने परिजनों और पड़ोसियों को कोरोना से बचाएं. होम क्वॉरंटाइन का स्याही ठप्पा (मार्क) होने के बावजूद बाहर घूमने वाले लोगों पर नज़र रखी जाएगी. ऐसे लोगों को बलपूर्वक अस्पताल में भर्ती किया जाएगा.सरकार ने सभी लोगों से अपील की है कि वे जीवनाश्यक वस्तुओं, अनाज और दवाइयों का भंडारण न करें. इन सभी की पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था कायम रहेगी. यदि कोई जमाखोरी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग