लाइव न्यूज़ :

नागपुर में पानी के पाउच में बिक रही शराब, महिला सहित तीन गिरफ्तार, लकड़गंज में मिला अड्डा

By आनंद शर्मा | Updated: March 29, 2020 21:58 IST

आरोपी संगीता आशीष बोरकर (30) जूना बगड़गंज, मनीष सुधाकर दहीकर (28) आदर्श नगर तथा अब्दुल सद्दाम अब्दूल रसीद (31) बड़ा ताजाबाद हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देशहर की कई झोपड़पट्टी में इस तरह शराब की बिक्री की जा रही है. जहां देश में लोगों को कोई काम नहीं मिल रहा है, वहीं अवैध शराब विक्रेता चांदी काट रहे हैं.

नागपुर: पानी के पाउच में भरकर शराब की तस्करी करने पर महिला सहित तीन आरोपियों को लकड़गंज पुलिस ने पकड़ा है. उनसे महुआ शराब सहित पांच हजार रुपए का माल बरामद किया गया है. आरोपी संगीता आशीष बोरकर (30) जूना बगड़गंज, मनीष सुधाकर दहीकर (28) आदर्श नगर तथा अब्दुल सद्दाम अब्दूल रसीद (31) बड़ा ताजाबाद हैं. 

संगीता बोरकर जूना बगड़गंज में रहती है. पुलिस को उसके प्लास्टिक के पाउच में शराब भरकर बिक्री किए जाने का पता चला. पुलिस ने संगीता के घर पर दबिश दी. वह दोनों साथियों के साथ घर में ही मिल गई. वह इलेक्ट्रिक मशीन पर प्लास्टिक की पन्नी से पाउच बना रहे थे. पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपियों ने लॉकडाउन की वजह से गरीबों को पानी बांटने के लिए पाउच बनाए जाने का झांसा दिया. पुलिस को संदेह हुआ.

भरे हुए पाउच की जांच करने पर महुआ शराब मिली. पुलिस ने महुआ शराब और पाउच बनाने की मशीन सहित पांच हजार रुपए का सामान बरामद कर लिया. बताया जाता है कि आरोपी कुछ दिनों से अवैध शराब की बिक्री कर रहे थे. बगड़गंज और अन्य परिसर के लोगों को यह पाउच बेच रहे थे. लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दे दी. 

शहर की कई झोपड़पट्टी में इस तरह शराब की बिक्री की जा रही है. जहां देश में लोगों को कोई काम नहीं मिल रहा है, वहीं अवैध शराब विक्रेता चांदी काट रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ शराब निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई डीसीपी राहुल माकणिकर के मार्गदर्शन में थानेदार नरेंद्र हिवरे, पीएसआई सुनील राऊत, एएसआई रवि राठौड़, हवलदार दीपक कारोकार, नितिन तिवारी, लक्ष्मीकांत गावंडे, फिरोज खान तथा रूपाली ने की. 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग