लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव अभियान पर पैनी नजर रखेगी कांग्रेस की समन्वय समिति

By भाषा | Updated: October 12, 2019 05:53 IST

हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे, 24 अक्टूबर को इसके नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। वहीं हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस की समन्वय समिति की शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें यह तय हुआ दोनों राज्यों में चुनावी अभियान एवं सोशल मीडिया अभियान पर नजर रखी जाएगी तथा ज्यादा से ज्यादा बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस की समन्वय समिति की शुक्रवार को बैठक हुई जिसमें यह तय हुआ कि दोनों राज्यों में चुनावी अभियान एवं सोशल मीडिया अभियान पर नजर रखी जाएगी तथा ज्यादा से ज्यादा बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र और हरियाणा के लिए समन्वय समिति का गठन किया है जिसके अध्यक्ष अहमद पटेल बनाए गए हैं। इस समिति में आनंद शर्मा, जयराम रमेश, मधुसूदन मिस्त्री, देवेंद्र यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, माणिक टैगोर और रोहन गुप्ता शामिल हैं। समिति की बैठक में पटेल और सिंधिया किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके। ऐसे में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक की अगुवाई की।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दोनों राज्यों में चल रहे पार्टी के चुनाव अभियान पर चर्चा की गई तथा यह तय हुआ कि चुनाव अभियान एवं सोशल मीडिया अभियान पर पैनी नजर रखी जाएगी तथा ज्यादा से ज्यादा बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे, 24 अक्टूबर को इसके नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। वहीं हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होते हैं। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग