लाइव न्यूज़ :

'बिना शर्त के होगी BJP में कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल की एंट्री'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 29, 2019 08:17 IST

लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले विखे पाटिल ने अपने अगले राजनीतिक कदम पर रहस्य कायम रखा है. विखे ने यहां जल संसाधन मंत्री महाजन के सरकारी बंगले पर उनसे मुलाकात की.

Open in App

कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं. राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के वरिष्ठ मंत्री गिरीश महाजन ने मंगलवार (28 मई) यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में विखे का प्रवेश बगैर किसी शर्त के होगा.बहरहाल, लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले विखे पाटिल ने अपने अगले राजनीतिक कदम पर रहस्य कायम रखा है. विखे ने यहां जल संसाधन मंत्री महाजन के सरकारी बंगले पर उनसे मुलाकात की. उन्होंने कहा कि वह अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र से अपने बेटे सुजय की जीत सुनिश्चित करने में महाजन के समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करने आए थे.विखे ने कहा, ''भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने अपने बेटे के लिए मैंने खुलकर प्रचार किया था. इसलिए मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई. मेरे बेटे को टिकट नहीं देना नाइंसाफी थी. यह कांग्रेस की नीति को दर्शाता है.''विखे ने यह भी कहा कि उन्होंने विधायक के तौर पर इस्तीफा नहीं दिया है. उन्होंने कहा, ''मैं किसी विधायक के संपर्क में नहीं हूं.'' भाजपा में शामिल होने की अपनी योजना के बारे में पूछे जाने पर विखे ने जवाब दिया कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि वह मेडिकल शिक्षा विभाग का भी प्रभार संभाल रहे महाजन से पहले मराठा आरक्षण मुद्दे को लेकर मिले थे.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग