लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता विखे पाटिल, फैसला मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 28, 2019 07:46 IST

महाराष्ट्रः भाजपा के एक नेता ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा,''(विखे पाटिल सीनियर के फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होने पर) सभी फैसले को 30 मई को मोदी सरकार के शपथ लेने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा.''

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल को शामिल करने पर फैसला मोदी सरकार के 30 मई को शपथ ग्रहण के बाद होगा. सबसे पहले विखे पाटिल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगेविधानसभा चुनाव महज चार महीने दूर हैं.

भाजपा के एक नेता ने कहा कि राज्य में देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल को शामिल करने पर फैसला मोदी सरकार के 30 मई को शपथ ग्रहण के बाद होगा. सबसे पहले विखे पाटिल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे. अगर उन्हें मंत्री पद मिला तो वह अगले छह महीने तक दोनों सदनों के सदस्य रहे बिना मंत्रिपरिषद में रह सकते हैं.विधानसभा चुनाव महज चार महीने दूर हैं. राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय ने भाजपा के टिकट पर पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर से हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की. पेशे से न्यूरोसर्जन सुजय विखे पाटिल के मार्च में भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनके पिता के भगवा खेमे में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.भाजपा के एक नेता ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा,''(विखे पाटिल सीनियर के फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल होने पर) सभी फैसले को 30 मई को मोदी सरकार के शपथ लेने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा.''उन्होंने कहा,''भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अभी (मोदी कैबिनेट के) नए नामों को तय करने में व्यस्त है. नई कैबिनेट के शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट से जुड़े और विखे पाटिल को शामिल करने पर फैसले को अंतिम रूप दिया जाएगा.''कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद अप्रैल में विधानसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था.

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग