मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के निजी सहायक अभिमन्यु पवार को टिकट, औसा सीट से लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Published: October 1, 2019 07:25 PM2019-10-01T19:25:24+5:302019-10-01T19:25:24+5:30

कांग्रेस और राकांपा से भाजपा में आये कई नेताओं को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इनमें हर्षवर्धन पाटिल (इंदापुर), राधाकृष्ण विखे पाटिल (शिर्डी), वैभव पिचाड (अकोले), जयकुमार गोरे (मान), मदन भोसले (वाई), राणा जगजीत सिंह पाटिल (तुलजापुर), कालीदास कोलांबकर (वडाला), शिवेंद्रराजे भोसले (सतारा) और संदीप नाइक (ऐरोली) हैं।

Chief Minister Devendra Fadnavis's personal assistant Abhimanyu Pawar will contest the ticket from Ausa seat | मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के निजी सहायक अभिमन्यु पवार को टिकट, औसा सीट से लड़ेंगे चुनाव

सूची में पूर्व मंत्री खड़से का नाम नहीं है जिन्हें पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिना जाता है।

Highlightsमहाराष्ट्र में भाजपा की पहली सूची में कुछ बड़े नाम शामिल, कुछ प्रमुख चेहरे नदारद।मुंबई की मुलुंड सीट से मौजूदा विधायक सरदार तारा सिंह की जगह मिहिर कोटेचा को टिकट दी गयी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने जिन 125 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की है उनमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल जैसे नाम तो हैं, लेकिन एकनाथ खड़से और विनोद तावड़े जैसे प्रमुख चेहरे इससे नदारद हैं।

राज्य के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री फड़नवीस लगातार पांचवीं बार नागपुर दक्षिण पश्चिम से किस्मत आजमाएंगे, वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद के दो बार सदस्य रह चुके पाटिल पहली बार पुणे की कोठरूद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सूची में 12 महिला उम्मीदवारों के भी नाम हैं जिनमें सात वर्तमान विधायक हैं।

इस बार कोठरूद से विधायक मेधा कुलकर्णी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। वहीं मुंबई की मुलुंड सीट से मौजूदा विधायक सरदार तारा सिंह की जगह मिहिर कोटेचा को टिकट दी गयी है। पहली बार जो चेहरे भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाएंगे उनमें फड़नवीस के निजी सहायक अभिमन्यु पवार का नाम प्रमुख है जिन्हें लातूर जिले की औसा सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस और राकांपा से भाजपा में आये कई नेताओं को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इनमें हर्षवर्धन पाटिल (इंदापुर), राधाकृष्ण विखे पाटिल (शिर्डी), वैभव पिचाड (अकोले), जयकुमार गोरे (मान), मदन भोसले (वाई), राणा जगजीत सिंह पाटिल (तुलजापुर), कालीदास कोलांबकर (वडाला), शिवेंद्रराजे भोसले (सतारा) और संदीप नाइक (ऐरोली) हैं।

सूची में पूर्व मंत्री खड़से का नाम नहीं है जिन्हें पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिना जाता है। स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े का नाम भी सूची से नदारद है। 

Web Title: Chief Minister Devendra Fadnavis's personal assistant Abhimanyu Pawar will contest the ticket from Ausa seat

महाराष्ट्र से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे