लाइव न्यूज़ :

पुणे की एक ‘हाउस कीपिंग’ कंपनी बीवीजी पर छापा, 180 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति बरामद

By भाषा | Updated: November 8, 2019 14:07 IST

सीबीडीटी ने एक बयान जारी कर कहा,‘‘ फर्जी ऋण, फर्जी खरीद और फर्जी उप-अनुबंध खर्च दावों के बारे में विशेष सूचना के आधार पर छापे मारे गए।’’

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की पहचान नहीं बताई लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह मामला भारत विकास समूह (बीवीजी) से जुड़ा हुआ है। पुणे, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, बेंगलुरु और नोएडा में कंपनी से जुड़े दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बुधवार को छापे मारे गए थे।

आयकर विभाग ने पुणे की एक ‘हाउस कीपिंग’ कंपनी बीवीजी के परिसर में छापे मार कर 180 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारियों ने गुरुवार को यह दावा किया।

सीबीडीटी ने एक बयान जारी कर कहा,‘‘ फर्जी ऋण, फर्जी खरीद और फर्जी उप-अनुबंध खर्च दावों के बारे में विशेष सूचना के आधार पर छापे मारे गए।’’ हालांकि, बोर्ड ने अपने बयान में कंपनी की पहचान नहीं बताई लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह मामला भारत विकास समूह (बीवीजी) से जुड़ा हुआ है।

बयान में कहा गया है कि छापे की कार्रवाई अब भी चल रही है। पुणे, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, बेंगलुरु और नोएडा में कंपनी से जुड़े दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बुधवार को छापे मारे गए थे। बीवीजी समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हनुमंत गायकवाड़ ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि आयकर अधिकारियों ने कंपनी के परिसर में छापे मारे हैं।

गायकवाड़ ने 1990 के दशक में एक एनजीओ शुरू किया था और 1997 में बीवीजी की शुरुआत की थी। अब यह कंपनी 22 राज्यों के 70 शहरों में 850 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। कंपनी ने तब से 75,000 लोगों को रोजगार दिया है। 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्रपुणेआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग