लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की नई रणनीति, 25 लाख से अधिक बनाएगी नए सदस्य

By नितिन अग्रवाल | Updated: June 18, 2019 07:38 IST

महाराष्ट्र में इस सदस्यता अभियान की कमान पार्टी के नेता रामदास अंबाडकर को सौंपी गई है. उनके साथ पार्टी के सचिव संजय उपाध्याय को सदस्यता अभियान का सह प्रभारी बनाया गया है. उपाध्याय ने 'लोस' को बताया कि पार्टी का 6 जुलाई से यह सदस्यता अभियान राज्यभर में शुरू किया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यों से आए पार्टी के नए सदस्यता अभियान के प्रभारियों के साथ बैठक की. महाराष्ट्र में 25 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. महाराष्ट्र में इस सदस्यता अभियान की कमान पार्टी के नेता रामदास अंबाडकर को सौंपी गई है.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यों से आए पार्टी के नए सदस्यता अभियान के प्रभारियों के साथ बैठक की. इसमें सभी राज्यों को नए सदस्यों के लिए लक्ष्य दिया गया. इस लक्ष्य के तहत मौजूदा सदस्यों में कम से कम 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का है. महाराष्ट्र में 25 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.महाराष्ट्र में इस सदस्यता अभियान की कमान पार्टी के नेता रामदास अंबाडकर को सौंपी गई है. उनके साथ पार्टी के सचिव संजय उपाध्याय को सदस्यता अभियान का सह प्रभारी बनाया गया है. उपाध्याय ने 'लोस' को बताया कि पार्टी का 6 जुलाई से यह सदस्यता अभियान राज्यभर में शुरू किया जाएगा.सदस्य बनने के इच्छुक लोगों को एक फोन नंबर पर अपने मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करना होता है. मिस्ड कॉल करने वाले लोगों को एसएमएस के माध्यम से एक लिंक भेजा जाएगा. जिस पर एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा. इस फॉर्म में सदस्य का विवरण मांगा जाएगा. इसमें व्यक्ति का नाम, पता, जन्म तिथि के अतिरिक्त कुछ अन्य जानकारियां भी देनी होंगी.बैठक में रामदास अंबाडकर, संजय उपाध्याय और सुमन घैसास भी शामिल हुए. राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की कमान पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह को सौंपी गई है. पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में अमित शाह ने देशभर से आए भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रभारियों को संबोधित किया.उन्होंने उन प्रदेशों और बूथों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया जहां पार्टी की पकड़ अपेक्षाकृत कमजोर है. इनमें प.बंगाल, केरल, ओडीशा, आंध्रप्रदेश, कश्मीर, सिक्किम जैसे राज्य शामिल हैं.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग