लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस-राकांपा से नाराज हैं सहयोगी दल, कहा हम 55-60 सीटों पर लड़ना चाहते हैं चुनाव

By भाषा | Updated: September 19, 2019 20:52 IST

विपक्षी गठबंधन के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। पीजेंट एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कहा कि सहयोगियों द्वारा मांगी गयी 55 से 60 सीटों की एक सूची जल्द ही कांग्रेस-राकांपा नेतृत्व को भेजी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेगी व 38 विधानसभा क्षेत्र छोटे सहयोगियों के लिए छोड़े जाएंगे।छोटे सहयोगी दल चाहते हैं कि स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के नेता राजू शेट्टी कोल्हापुर जिले में शिरोल से चुनाव लड़ें।

महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के क्षेत्रीय सहयोगियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीटों में 55 से 60 सीटों की मांग की है।

विपक्षी गठबंधन के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। पीजेंट एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कहा कि सहयोगियों द्वारा मांगी गयी 55 से 60 सीटों की एक सूची जल्द ही कांग्रेस-राकांपा नेतृत्व को भेजी जाएगी।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेगी व 38 विधानसभा क्षेत्र छोटे सहयोगियों के लिए छोड़े जाएंगे। पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि छोटे सहयोगी दल चाहते हैं कि स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के नेता राजू शेट्टी कोल्हापुर जिले में शिरोल से चुनाव लड़ें।

उन्होंने कहा कि छोटे सहयोगी दल उनके लिए मात्र 38 सीट छोड़ने के कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के फैसले से सहमत नहीं हैं। शेट्टी ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। एक अन्य सहयोगी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) धड़े के राजेंद्र गवई ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें 10 सीटों की पेशकश की है। हालांकि, दलित नेता ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस के दृष्टिकोण से वह निराश हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेससोनिया गाँधीशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग