लाइव न्यूज़ :

उपमुख्यमंत्री के पद की दौड़ में आगे हैं अजीत पवार, कहा-मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देश का पालन करूंगा

By भाषा | Updated: December 27, 2019 18:42 IST

पवार ने यहां बालेवाडी स्टेडियम में एक खेल-कूद कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार 30 दिसंबर को होगा। मीडिया की खबरों और राज्य के विभिन्न नेताओं के बयानों से संकेत मिला है कि बारामती के विधायक महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद की दौड़ में आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा, ‘‘ मैंने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देश का पालन करूंगा।’’पवार कुछ समय के लिए राकांपा से अलग होकर भाजपा की देवेंद्र फड़नवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री बने थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी का नेतृत्व उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार में उनके शामिल होने पर फैसला करेगा।

पवार ने यहां बालेवाडी स्टेडियम में एक खेल-कूद कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार 30 दिसंबर को होगा। मीडिया की खबरों और राज्य के विभिन्न नेताओं के बयानों से संकेत मिला है कि बारामती के विधायक महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद की दौड़ में आगे हैं।

तीस दिसंबर को उनके मंत्रिपद की शपथ लेने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘ मैंने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देश का पालन करूंगा।’’ पवार कुछ समय के लिए राकांपा से अलग होकर भाजपा की देवेंद्र फड़नवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री बने थे। लेकिन यह सरकार महज 80 घंटे ही चल पायी थी और बारामती के सांसद अपने मार्गदर्शक शरद पवार के पास लौट गये थे। 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसशरद पवारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग