लाइव न्यूज़ :

शरद पवार को NCP अध्यक्ष पद से हटाकर खुद प्रमुख बने अजीत पवार, शरद पवार ने 6 जुलाई को दिल्ली में बुलाई बैठक

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 5, 2023 18:07 IST

बगावत कर के बीजेपी का हाथ थामने वाले अजीत पवार गुट ने शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। अजित पवार खुद एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। प्रफुल्ल पटेल द्वारा बुलाई गई बैठक में अजीत पवार को अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत पवार गुट ने शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है अजित पवार खुद एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं शरद पवार ने दिल्ली में NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई

Maharashtra Political Crisis:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अंदर चल रही सियासी उठापठक के बीच बगावत कर के बीजेपी का हाथ थामने वाले अजीत पवार गुट ने शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। अजित पवार  खुद एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। प्रफुल्ल पटेल द्वारा बुलाई गई बैठक में अजीत पवार को अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। दावा किया गया है कि ये बैठक 30 जून को हुई थी।

इसी के साथ इस बात को लेकर भी विवाद पैदा हो गया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की असली बागडोर अब किसके हाथ में है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि असली राकांपा शरद पवार के साथ है और असली चुनाव चिन्ह हम हैं। 

एनसीपी पर अपना दावा लेकर शरद पवार गुट और अजित पवार गुट चुनाव आयोग पहुंच गए हैं। अजित पवार गुट ने चालीस से अधिक विधायकों के शपथ पत्र के साथ पार्टी पर दावा ठोका है। वहीं शरद पवार गुट की तरफ से कहा गया है कि कोई भी एनसीपी पर अपने आधिपत्य का दावा आयोग के सामने करे तो आयोग शरद पवार पक्ष को भी जरूर सुने।

भतीजे अजीत पवार द्वारा अध्यक्ष पद से हटाए जाने की खबरों के बीच शरद पवार ने अब दिल्ली में NCP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। ये मीटिंग दोपहर 3 बजे होगी। पवार कल सुबह दिल्ली जाएंगे। 

इससे पहले मुंबई में शरद पवार और अजित पवार और शरद पवार दोनों ने अपने वफादार समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। शरद पवार ने अजित पवार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप किसी चीज से खुश नहीं थे तो बातचीत से रास्ता निकालना चाहिए था। उन्होंने आगे अजित को नसीहत देते हुए कहा कि अगर कोई गलत काम किया तो वह सजा भुगतने को तैयार रहें। पवार ने आगे कहा कि हम सरकार का हिस्सा नहीं हैं, लोगों के बीच हैं।

अजित पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में एनसीपी के 30 विधायक और 4 एमएलसी पहुंचे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार जी को अब संन्यास लेना चाहिए। अजित ने कहा कि आप 83 साल के हो गए हैं, आप आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों को कहीं न कहीं रुकना चाहिए। 

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारNCPमहाराष्ट्रचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग