लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP-शिवसेना ने असंतुष्ट विधायकों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाया

By भाषा | Updated: October 8, 2019 13:22 IST

नेताओं के समझाने-बुझाने के बाद शिव सेना की रेणुकादास वैद्य ने औरंगाबाद (पूर्व) से सावे के खिलाफ अपना नामांकन वापस ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अपने शहर इकाई के उपाध्यक्ष बालासाहेब गायकवाड को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने में सफल रही। टिकट बंटवारे से नाराज कई नेताओं ने औरंगाबाद से नामांकन दाखिल कर दिया था.

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने अपने असंतुष्ट नेताओं को दोनों पार्टियों के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ औरंगाबाद से दाखिल अपने अपने नामांकन वापस लेने के लिए राजी कर लिया है। सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था।

इसी दिन भाजपा के मंत्री अतुल सावे, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बगाड़े तथा अन्य आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले असंतुष्टों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। सावे औरंगाबाद (पूर्व) विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं वहीं बगाड़े फूलंबरी सीट से चुनाव मैदान में हैं। नेताओं के समझाने-बुझाने के बाद शिव सेना की रेणुकादास वैद्य ने औरंगाबाद (पूर्व) से सावे के खिलाफ अपना नामांकन वापस ले लिया।

सावे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को मिल कर काम करना चाहिए। हमने असंतुष्ट उम्मीदवारों को मनाने की भरसक कोशिश की और हम सफल रहे। इससे गठबंधन को औरंगाबाद में ज्यादा से ज्यादा वोट मिल सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ता राजू शिंदे को नामांकन वापस लेने में मनाने मे सफल नहीं हुए जिन्होंने औरंगाबाद (पश्चिम) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। इस सीट से शिव सेना के संजय श्रीसत चुनाव मैदान में है। भाजपा अपने शहर इकाई के उपाध्यक्ष बालासाहेब गायकवाड को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने में सफल रही। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाअसेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग