लाइव न्यूज़ :

पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने रची बेटी के अपहरण की झूठी कहानी, पूछताछ में खुलासे के बाद केस दर्ज

By भाषा | Updated: July 7, 2019 13:48 IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 40 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपनी बेटी के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

पालघर, सात जुलाईः महाराष्ट्र के पालघर जिले में 40 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपनी बेटी के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि मनोर तालुका के रहने वाले दिलीप शिंदे ने 26 जून को पुलिस को सूचित किया था कि तंदुलवाडी घाट क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी छह वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया।

पुलिस ने फिर भादंवि की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस ने लड़की का पता लगाने में नाकाम रहने पर शिकायतकर्ता दिलीप शिंदे को दोबारा बुलाकर पूछताछ की, जिसमें उन्हें कुछ अनुचित होने का संदेह हुआ। काटकर ने बातया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बेटी सुरक्षित है और भिवंडी में अपनी मां के पास है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बाद में पता चला कि पत्नी के साथ विवाद के बाद उसने बेटी के ‘अपहरण’ करने की कहानी गढ़ी। शिंदे से झगड़े के बाद उसकी पत्नी बेटी को लेकर अपने माता पिता के साथ रह रही थी। उन्होंने बताया कि गलत जानकारी मुहैया कराने के मामले में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग