लाइव न्यूज़ :

मातोश्री के कर्मचारी से धन वसूली के आरोप में एक व्यक्ति अरेस्ट, आदित्य ठाकरे के नाम पर ठगी

By भाषा | Updated: September 14, 2019 15:38 IST

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी धीरज मोरे बंगले में कर्मचारियों को पहले भी इस तरह ठग चुका था। मोरे पहले समान पहुंचाने का काम करता था और सेंट्रल मुंबई के परेल का रहने वाला है। उसे पहले भी ऐसे ही अपराध में गिरफ्तार किया गया है और वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि मोरे इससे पहले तीन पर स्टाफ को धोखा देकर कम से कम 8500 रुपये हड़प चुका था।मोरे ने पहले हेडफोन, एक कॉपी और एक कम्प्यूटर माइक की डिलीवरी की। उन्होंने बताया कि मोरे ने इन चीजों के बाद बढ़ाकर लिए।

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के एक कर्मचारी से धन वसूली के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने कर्मचारी से एक पार्सल के बदले पैसे मांगे थे, जिसके बारे में उसका दावा था कि उसका आर्डर आदित्य ठाकरे ने किया था। मातोश्री में दिवंगत शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे रहते थे, वहां सुरक्षा बेहद सख्त रहती है।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी धीरज मोरे बंगले में कर्मचारियों को पहले भी इस तरह ठग चुका था। मोरे पहले समान पहुंचाने का काम करता था और सेंट्रल मुंबई के परेल का रहने वाला है। उसे पहले भी ऐसे ही अपराध में गिरफ्तार किया गया है और वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ।

इस घटना के बाद मातोश्री में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोरे को मातोश्री में सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को उस समय पकड़ा, जब एक पार्सल देने की कोशिश कर रहा था। उसका कहना था कि ये पार्सल युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने ऑर्डर किया है।

जोन आठ के पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि मोरे इससे पहले तीन पर स्टाफ को धोखा देकर कम से कम 8500 रुपये हड़प चुका था। मोरे ने पहले हेडफोन, एक कॉपी और एक कम्प्यूटर माइक की डिलीवरी की। उन्होंने बताया कि मोरे ने इन चीजों के बाद बढ़ाकर लिए।

चौथी बार स्टाफ को संदेह हुआ तो उन्होंने बंगले में जाकर आदित्य ठाकरे से इस बारे में पूछा कि क्या उन्होंने कोई ऑनलाइन आर्डर किया है। ठाकरे के इनकार करने पर मोरे का झूठ सामने आया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धोखेबाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग