लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 44 विधायक जयपुर भेजे गए, शिवसेना के 56 MLA होटल में शिफ्ट, कल खत्म हो रहा विधानसभा कार्यकाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 16:20 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोराट ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘परेशानी से बचने के लिए विधायक (मुंबई से) बाहर चले गए हैं। विधायकों ने हमसे कहा है कि पार्टी तोड़ने के लिए उन्हें प्रस्ताव दिया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार का समर्थन करने का निर्णय नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी।भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है और 288 सदस्यीय विधानसभा में उसके 105 सदस्य हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसकी पार्टी के विधायकों पर पाला बदलने के लिए दबाव डाला जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोराट ने कहा कि उनकी पार्टी ने शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार का समर्थन करने का अबतक कोई निर्णय नहीं किया है, जहां अगली सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जारी है।

थोराट ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘परेशानी से बचने के लिए विधायक (मुंबई से) बाहर चले गए हैं। विधायकों ने हमसे कहा है कि पार्टी तोड़ने के लिए उन्हें प्रस्ताव दिया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार का समर्थन करने का निर्णय नहीं किया है।

21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश मिला है और उन्हें ऐसा करना चाहिए।’’ प्रदेश कांग्रेस के एक अन्य नेता मानिकराव ठाकरे ने कहा कि कुछ विधायकों का विचार है कि पार्टी को राज्य में भाजपा की सरकार बनने से रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान का होगा जो सभी विधायकों के लिए बाध्यकारी होगा।"

ठाकरे ने कहा कि शिवसेना भाजपा गठबंधन को राज्य में सरकार बनाने का जानदेश मिला है लेकिन वे लोग इस पक्रिया में देरी कर रहे हैं । उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विधायकों ने अपने विचारों से अवगत करा दिया है, लेकिन अंतिम निर्णय दिल्ली में पार्टी नेतृत्व करेगा।’’

उन्होंने कहा कि सभी पार्टी विधायक प्रलोभन के प्रयासों को रोकने के लिए एक साथ हैं। इससे पहले दिन में कांग्रेस नेताओं ने राज्य में जारी राजनीतिक घमासान पर चर्चा करने के लिए बैठक की । महाराष्ट्र की निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के कुछ विधायक भी शामिल हुए।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है और 288 सदस्यीय विधानसभा में उसके 105 सदस्य हैं। भाजपा की सहयोगी शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं। दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था लेकिन अब तक उन्होंने एक साथ अथवा अलग अलग सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। दोनों पार्टी के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर तकरार है। विधानसभा चुनाव में राकांपा और कांग्रेस को क्रमश: 54 एवं 44 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ा 145 है।

महाराष्ट्र में सरकार गठबंधन को लेकर असमंजस बरकरार है। इस बीच शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल रंगशारदा से दूसरे होटल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रंगशारदा के बाहर दो बस खड़े हैं, जिसमें विधायक सवार हो रहे हैं। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि विधायकों को कहां शिफ्ट किया जाएगा. शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि होटल में जगह कम है इसलिए हम दूसरे होटल में शिफ्ट में हो रहे हैं। एक रूम में तीन-तीन विधायक रुके हुए थे।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग