Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया
By संदीप दाहिमा | Updated: September 16, 2025 19:42 IST2025-09-16T19:42:16+5:302025-09-16T19:42:35+5:30
Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया
Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल प्रभावित जिलों में लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। मराठवाड़ा के आठ में से पांच जिलों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिसमें बीड में सबसे अधिक 143.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद नांदेड़ में 131.6 मिमी और जालना में 121.4 मिमी बारिश हुई। यह आंकड़े मंगलवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि के हैं। नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे बीड और अहिल्यानगर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
अहिल्यानगर जिल्ह्यात असलेल्या पाथर्डी तालुक्यात ढगफुटी झाली आहे. पाण्याचा ओघ वाढल्याने छोटे तलाव फुटले असून, अनेक गावांना फटका बसला आहे. तूर,बाजरी, सोयाबीन, कपाशी आणि भाजीपाला पिके अक्षरश: पाण्याखाली गेली.#maharashtranews#maharashtrarain#rainpic.twitter.com/PzxaxGV5jX
— Lokmat (@lokmat) September 15, 2025
अधिकारियों के अनुसार, इन क्षेत्रों में बचाव एवं राहत अभियान चलाया गया और 120 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। एनडीआरएफ ने स्थानीय प्रशासन को लोगों को निकालने और आपातकालीन राहत कार्यों में सहायता के लिए राज्य भर में 12 टीम तैनात की हैं। राज्य एजेंसियों और जिला प्रशासनों ने भी दमकल, पुलिस इकाइयों और स्थानीय स्वयंसेवकों को तैनात किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, बीड जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तथा नागपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड और नांदेड़ के कम से कम 41 राजस्व मंडलों में सोमवार को 65 मिमी से अधिक बारिश हुई। बीड के स्थानीय उपजिलाधिकारी शिव कुमार स्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के संरक्षक एवं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की और नुकसान का सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ को बीड में तैनात किया गया है, लेकिन भारतीय सेना की इकाई को वापस भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मराठवाड़ा में 11 प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं से 3.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
#WATCH बीड(महाराष्ट्र): तहसीलदार वैशाली पाटिल ने बताया, "बीड के अष्टी तालुका में 14-15 सितंबर को भारी बारिश के चलते बहुत नुकसान हुआ है। 62 हज़ार किसानों की फसल नष्ट हुई है। कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 2 लोगों की मौत भी हुई है।" pic.twitter.com/jY8jwshhdJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2025