लाइव न्यूज़ :

सनातन नहीं सनातन के खिलाफ बोलने वाले विचार खत्म हो जाएंगे, चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में बोले फड़नवीस

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 18, 2023 19:26 IST

इंदौर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सनातन धर्म भारत की प्राचीन संस्कृति है। इसे कोई खत्म नहीं कर सकता। हाँ, इसके खिलाफ बोलने वाले जरूर खत्म हो जायेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा, सनातन धर्म भारत की प्राचीन संस्कृति हैउन्होंने कहा, इसे कोई खत्म नहीं कर सकता, इसके खिलाफ बोलने वाले जरूर खत्म हो जायेंगेभाजपा नेता ने कहा विपक्ष के इंडिया एलायंस पर भी किया प्रहार

इंदौर: मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत की प्राचीन संस्कृति है। इसे कोई खत्म नहीं कर सकता। हाँ, इसके खिलाफ बोलने वाले जरूर खत्म हो जायेंगे।

फड़नवीस ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले क्या इसी तरह किसी दूसरे धर्म के बारे में बोल सकते है? यदि दूसरे धर्म के बारें में बोला तो देश मे हंगामा हो जायेगा। हिन्दू धर्म को गाली देकर आपने आपको सेक्युलर कहते है। इससे बड़ी मूर्खता और कोई नहीं। उन्होंने कहा कि भारत मे जो सबसे प्राचीन संस्कृति है वह सनातन संस्कृति है। इसे कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। इतना जरूर है कि सनातन के खिलाफ बोलने वाले विचार जरूर खत्म हो जायेंगे।

फड़नवीस ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वे सुबह क्या बोलते है। यह शाम को मालूम नहीं होता। शाम को जो बोलते है वह दूसरे दिन मालूम नहीं होता। वे कांग्रेस के बड़े नेता जरूर है लेकिन उनके बयानों को  कोई सीरियसली नहीं लेता। इंडिया एलायंस पर कहा कि उस कुनबे में सब नेता है। एक-एक पार्टी के दो दो नेता। ऐसा एलायंस कभी कारगर नहीं हो सकता। 

उन्होंने आगे कहा, एलायंस वह होता है जो एक दूसरे को सहयोग करें। जो एलायंस मोदी जो को हराने के लिए विपक्ष ने बनाया है उसमें ऐसी पार्टियों को जोड़ गया है जो एक दूसरे के राज्य में कोई वजूद नहीं रखती। क्या पश्चिम बंगाल में जा कर अखिलेश यादव वोट दिला सकते हैं, या ममता बैनर्जी उत्तर प्रदेश में वोट दिला सकती है?

फड़नवीस ने तेलांगना में सोनिया गांधी के 6 गारंटी के वादे पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओ से पूछना चाहता हूँ कि जिस जिस प्रदेश में  गारंटी दी वहां कितनी गारंटी पूरी की। कांग्रेस नेता सिर्फ झूठ बोलते है। मोदी जी ने पिछले 9 वर्षों में लोगों के जीवन में बदलाव किया है, वह दिखाई पड़ता है। 

मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा पर फड़नवीस ने कहा कि जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। राजस्थान में भी परिवर्तन यात्रा को बड़ा समर्थन मिल रहा है। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावदेवेंद्र फड़नवीसMadhya PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख