लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election: शिवराज सिंह, कमलनाथ आगे, फग्गन सिंह कुलस्ते और तोमर पिछड़े, बीजेपी 161, कांग्रेस 66 सीट पर आगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 3, 2023 14:16 IST

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते मतगणना में पीछे हैं। शिवराज सिंह चौहान 50,996 मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 16,559 मतों से आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान 50,996 मतों से आगे छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 16,559 मतों से आगेफग्गन सिंह कुलस्ते और तोमर पिछड़े

Madhya Pradesh Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते मतगणना में पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकडों के अनुसार भाजपा 161, कांग्रेस 66 सीट पर आगे है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आठवें दौर की गिनती के बाद मुरैना जिले की दिमनी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया से 1,667 मतों के अंतर से पीछे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले की निवास सीट से 10वें चरण की गणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चैन सिंह वरकड़े से 5,553 वोट के अंतर से पीछे हैं। 

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 50,996 मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 16,559 मतों से आगे हैं। आंकड़ों के अनुसार नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल 6,923 हजार से अधिक मतों से आगे हैं।

 जबलपुर पश्चिम से भाजपा के उम्मीदवार एवं सांसद राकेश सिंह 15,458 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। सतना से सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार गणेश सिंह 1370 से अधिक मतों से आगे हैं। सीधी से सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार रीति पाठक 2838 मतों से आगे हैं।

गाडरवारा से भाजपा उम्मीदवार एवं सांसद उदय प्रताप सिंह 15,692 से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय 19,940 मतों से आगे हैं।

 राऊ से भाजपा के मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से 18,702 मतों से आगे हैं। लहार से कांग्रेस उम्मीदवार एवं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1,269 मतों से पीछे चल रहे हैं। दतिया से प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा 2,243 मतों से पीछे हैं। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसशिवराज सिंह चौहानKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख

मध्य प्रदेशवनों से संबंधित प्रस्तावित नीति विचारोपरांत ही लागू होगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव