Video: माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल में धरने पर बैठी छात्राओं से मिलने पहुंची साध्वी प्रज्ञा, NSUI ने लगाए गो बैक के नारे

By राजेंद्र पाराशर | Published: December 26, 2019 05:42 AM2019-12-26T05:42:56+5:302019-12-26T05:42:56+5:30

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार दो छात्राओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जा रहा है. दोनों छात्राओं को कम अटेंडेंस होने के चलते परीक्षा देने से रोक दिया गया है. छात्राओं का कहना है कि उनकी तबीयत खराब थी. 

MP: MP Pragya arrives to meet students sitting on dharna in Makhanlal Chaturvedi University, NSUI shouts go back slogans | Video: माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल में धरने पर बैठी छात्राओं से मिलने पहुंची साध्वी प्रज्ञा, NSUI ने लगाए गो बैक के नारे

Video: माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल में धरने पर बैठी छात्राओं से मिलने पहुंची साध्वी प्रज्ञा, NSUI ने लगाए गो बैक के नारे

Highlightsएक छात्रा ने अपने डिपार्टमेंट के एचओडी संजीव गुप्ता पर निजी सवाल पूछने का आरोप भी लगाया है.धरने पर बैठी छात्राओं में एक राजधानी भोपाल की है, तो दूसरी लखनऊ की है.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार दो छात्राओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जा रहा है. दोनों छात्राओं को कम अटेंडेंस होने के चलते परीक्षा देने से रोक दिया गया है. 

इसका विरोध करते हुए छात्राएं कड़कड़ाती ठंड में रात भर धरने पर बैठी रही. छात्राओं के धरने का सांसद प्रज्ञा सिंह ने समर्थन किया और वे जब आज धरना स्थल पर पहुंची तो उनका विरोध एनएसयूआई ने किया और गो बैक कहते हुए जमकर नारेबाजी की.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार दो छात्राओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जा रहा है. दोनों छात्राओं को कम अटेंडेंस होने के चलते परीक्षा देने से रोक दिया गया है. छात्राओं का कहना है कि उनकी तबीयत खराब थी. 

इसी वजह से वो कालेज नहीं आ पार्इं. वे मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करने गई थी, लेकिन प्रबंधन ने जमा करने से मना कर दिया है. छात्राओं का आरोप है कि सिर्फ उन्हें छोड़कर बाकी स्टूडेंट्स जिनकी शार्ट अटेंडेंस थी, उन्हें फिर से रीएडमिशन दे दिया गया. इतना सब होने के बाद इन दोनों छात्राओं का एडमिशन शार्ट अटेंडेंस के नाम पर काट दिया गया है, जिसकी सूचना भी उन्हें नहीं दी गई.

 

एक छात्रा ने अपने डिपार्टमेंट के एचओडी संजीव गुप्ता पर निजी सवाल पूछने का आरोप भी लगाया है. धरने पर बैठी छात्राओं में एक राजधानी भोपाल की है, तो दूसरी लखनऊ की है.

Web Title: MP: MP Pragya arrives to meet students sitting on dharna in Makhanlal Chaturvedi University, NSUI shouts go back slogans

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे