लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावों के लेकर मप्र बीजेपी ने तैयारियां तेज की, 26 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2023 16:39 IST

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। उनके नेतृत्व वाली इस समिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी26 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कियानरेंद्र सिंह तोमर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई ने प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 26 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। शनिवार रात घोषित की गई इस समिति में पांच आमंत्रित सदस्य भी शामिल हैं।

भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया, “केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। उनके नेतृत्व वाली इस समिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हैं।”

प्रवक्ता के मुताबिक, समिति के अन्य सदस्यों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, तीन केंद्रीय मंत्री-ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते एवं प्रह्लाद पटेल और मध्य प्रदेश के चार कैबिनेट मंत्री-नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि समिति के पांच आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हैं।

चुनाव प्रबंधन समिति में किसी महिला को शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘महिला मोर्चा भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाड़ली बहना योजना’ का लाभ प्रदेश की महिलाओं तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में एक महत्वपूर्ण अभियान चला रहा है। सभी पदाधिकारी और नेता इस अभियान में व्यस्त हैं।’’

अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अलग-अलग जगहों पर पार्टी में अहम भूमिका निभा रही हैं। भाजपा ने शनिवार रात विधानसभा चुनाव के लिए 19 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति की भी घोषणा की। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयंत मलैया को इस समिति का प्रमुख बनाया गया है, जबकि प्रभात झा सह-प्रमुख होंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में जुटी है इसलिए विधानसभा चुनावों पर सबकी नजर है। 

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :BJPशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख