लाइव न्यूज़ :

MP Bjp Candidate List: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और वर्तमान विधायक आकाश को टिकट नहीं, 92 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 21, 2023 19:20 IST

MP Bjp Candidate List: भाजपा ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 नामों के साथ अपनी पांचवीं उम्मीदवार सूची जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देताजा सूची में 92 उम्मीदवारों में से 12 महिलाएं हैं।मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीट हैं।मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

MP Bjp Candidate List: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और वर्तमान विधायक आकाश विजयवर्गीय को टिकट नहीं दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय खुद चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 उम्मीदवारों की अपनी पांचवी सूची जारी की है।

इंदौर-3 विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक आकाश विजयवर्गीय को टिकट नहीं दिया गया है। मध्य प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा के शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 228 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की जिसमें इंदौर-3 सीट से मौजूदा विधायक आकाश विजयवर्गीय को टिकट नहीं दिया गया है। आकाश पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट से चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा ने इंदौर -3 सीट से आकाश विजयवर्गीय की जगह राकेश गोलू शुक्ला को मैदान में उतारा है।इस सूची में भाजपा के कई मौजूदा विधायकों को टिकट से वंचित कर दिया गया है। सत्तारुढ़ दल भाजपा ने अब तक गुना और विदिशा सीट को छोड़कर आगामी चुनावी के लिए 230 में से 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

भाजपा की नवीनतम सूची में 12 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। उनमें ग्वालियर पूर्व और बुरहानपुर से क्रमश: प्रदेश की पूर्व मंत्री माया सिंह और अर्चना चिटनीस शामिल हैं। मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर को महू सीट से फिर से टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

भाजपा की पांचवी सूची में शामिल अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में प्रदेश के पूर्व मंत्री जयंत मलैया (75) और पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया हैं। मलैया 2018 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी से हार गए थे।

लोधी के कांग्रेस से इस्तीफे और उसके बाद भाजपा में शामिल होने के कारण जरूरी हुए 2020 के उपचुनाव में मलैया को टिकट नहीं दिया गया। भाजपा में शामिल होने के बाद लोधी 2020 में उपचुनाव हार गए। सुरेंद्र पटवा को रायसेन जिले के भोजपुर से और सिसोदिया को गुना जिले के बमोरी से फिर से मैदान में उतारा गया है।

बालाघाट से राज्य मंत्री गौरीशंकर बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की रिश्तेदार यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव में भाग लेने से इनकार करने के बाद शिवपुरी सीट से देवेन्द्र कुमार जैन को उम्मीदवार बनाया गया था।

सचिन बिड़ला जो पहले कांग्रेस में थे, बड़वाह निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। भाजपा ने सिद्धार्थ राज तिवारी को भी टिकट दिया, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें त्योंथर निर्वाचन से चुनाव लड़ेंगे। मंत्रियों में डॉ. अंबेडकर नगर से उषा ठाकुर, शुजालपुर से इंदर सिंह परमार, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, अमरपाटन से राम खिलावन पटेल शामिल हैं।

भाजपा ने कई पूर्व मंत्रियों को भी उम्मीदवार बनाया है, जैसे ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह, दमोह से जयंत मलैया, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, इंदौर 5 से महेंद्र हार्डिया, सेंधवा से अंतर सिंह आर्य और सूर्य प्रकाश मीना को शमसाबाद से टिकट दिया है। ताजा सूची में 92 उम्मीदवारों में से 12 महिलाएं हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावकैलाश विजयवर्गीयआकाश विजयवर्गीयइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसरदार सरोवर विस्थापितों की जमीन पर हाईकोर्ट की सख्ती, रजिस्ट्री के आदेश से सरकार पर 500 करोड़ से ज्यादा का बोझ

भारतमाताजी के अंतिम क्षणों में भी लोकतंत्र को चुना नीलू ने, अद्भुत उदाहरण पेश किया

क्राइम अलर्टभोपाल टू पुणेः बस में सवार महिला निशानेबाज को चालक-क्लीनर ने बुरी नीयत से छुआ और बदसलूकी, शराब पिए हुए थे दोनों

क्राइम अलर्टइरफान अली बना हैप्पी पंजाबी, इंदौर पढ़ने आई युवती से दोस्ती कर रेप, वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर शारीरिक-मानसिक परेशान, सिगरेट से दागा और धर्म परिवर्तन

भारतMadhya Pradesh: महू के SDM राकेश परमार की जांच, 10 करोड़ की सरकारी संपत्ति निजी करने के गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख

मध्य प्रदेशवनों से संबंधित प्रस्तावित नीति विचारोपरांत ही लागू होगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव