लाइव न्यूज़ :

पिछले तीन साल में गायब हुई महिलाओं के मामले में मध्यप्रदेश टॉप पर, कांग्रेस ने सीएम शिवराज को घेरा

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 31, 2023 17:36 IST

पिछले हफ़्ते संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में करीब 13 लाख 13 हजार महिलाएं पिछले 3 सालों में गायब हुई हैं। इसमें से सबसे ज्यादा करीब 2 लाख महिलाएं अकेले मध्यप्रदेश की हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पूरे देश में करीब 13 लाख 13 हजार महिलाएं पिछले 3 सालों में गायब हुई हैंसबसे ज्यादा करीब 2 लाख महिलाएं मध्यप्रदेश की हैंइन आंकड़ों का संकलन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने किया है

इंदौरः महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों की प्रभारी श्रीमती शोभा ओझा ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ़्ते संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में करीब 13 लाख 13 हजार महिलाएं पिछले 3 सालों में गायब हुई हैं।  इससे भी ज्यादा शर्मनाक यह है कि इसमें से सबसे ज्यादा यानि करीब 2 लाख महिलाएं अकेले हमारे मध्यप्रदेश की ही हैं।

शिवराज सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए श्रीमती ओझा ने  कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा संकलित ये आंकड़े जब संसद में पेश हुए तो शिवराज सरकार द्वारा उछाले गए 'लाडली बहना' और 'लाडली लक्ष्मी' के खोखले नारों की असली पोल खुल कर सामने आ गई।

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 और 2021 के बीच करीब 160180 महिलाएं और 38234 लड़कियां मध्यप्रदेश से लापता हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काबिज भ्रष्ट और नाकारा भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एक ओर तो दिन-रात 'लाडली बहना', 'लाडली लक्ष्मी' जैसी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर असलियत यह है कि हमारे यहां बेटियां और महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। रोज यहां बेटियां गायब होती हैं, रेप , गैंगरेप के मामले में भी हम नंबर एक पर है।

श्रीमती ओझा ने कहा कि पिछले तीन सालों में ही इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का मध्यप्रदेश से गायब होना हमारे लिये बेहद चिंताजनक है, इसके साथ ही इन आंकड़ों ने एक अक्षम और नाकारा मुख्यमंत्री द्वारा उछाले गये 'लाडली लक्ष्मी' और 'लाडली बहना' जैसे खोखले नारों की शर्मनाक हकीकत को भी पूरी तरह से उजागर कर दिया है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं जबकि इसी अवधि में देश से 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं। सरकार ने संसद को सूचित किया कि उसने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं जिनमें यौन अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना शामिल है।

टॅग्स :एनसीआरबीमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख

मध्य प्रदेशवनों से संबंधित प्रस्तावित नीति विचारोपरांत ही लागू होगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव