मध्य प्रदेश: खरगोन के सरकारी अस्पताल में झाड़-फूंक के कारण लड़की की हुई मौत, सांप के काटने से हॉस्पिटल में हुई थी भर्ती

By आजाद खान | Published: June 25, 2023 10:08 PM2023-06-25T22:08:45+5:302023-06-25T22:18:23+5:30

घटना की पुष्टि करते हुए खरगोन के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कहा है कि मेरे संज्ञान में यह वीडियो आया है। उसको उपचार के लिए लाए थे जिसको उपचार दिया गया। वे लोग झांड फूंक वाले को भी ले आए थे जिसका हमारे कर्मियों ने विरोध भी किया था लेकिन वे नहीं माने। पीड़ित की जब तबियत खराब होने लगी तो वे उसको ले जाने की मांग करने लगे।

Madhya Pradesh Girl dies bite by snake due to exorcism after admitted Jhirnya Govt Hospital in Khargone | मध्य प्रदेश: खरगोन के सरकारी अस्पताल में झाड़-फूंक के कारण लड़की की हुई मौत, सांप के काटने से हॉस्पिटल में हुई थी भर्ती

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश के खरगोन के सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यहां पर एक लड़की के साथ झाड़-फूंक हो रहा है जिसे सांप ने काटा है। बताया जाता है कि घटना के कुछ समय बाद लड़की की मौत हो जाती है।

भोपाल:  मध्य प्रदेश के खरगोन के शासकीय अस्पताल में बड़ी लापरवाही के कारण एक लड़की की जान चली गई है। दरअसल, खरगोन के शासकीय अस्पताल में एक लड़की को लाया गया था जिसे सांप ने काट दिया था। ऐसे में यहां उसका इलाज चल रहा था और इसके घर वालों ने एक झांड फूंक करने वाले को भी लाया जो लड़की को झांड फूंक कर रहा था। 

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में हो रहे झांड फूंक को वहां के अधिकारियों ने रोका भी था लेकिन लड़की के घर वाले नहीं माने और उसको झांड फूंक करवाते रहे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसकी खरगोन के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने पुष्टी भी की है। 

क्या दिखा वीडियो में

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक अस्पताल में एक लड़की लेटी हुई है और वहां कई लोगों के साथ एक झांड फूंक वाला भी खड़ा है। वीडियो में झांड फूंक वाले को लड़की पर झांड फूंक करते हुए देखा गया है और उसकी मदद करता एक शख्स भी नजर आ रहा है। 

वीडियो में लड़की अस्पताल की बेड पर बैठी दिखाई दे रही है और इस वक्त वह जिंदा है। जानकारी के अनुसार, इस घटना के कुछ समय बाद लड़की की मौत हो जाती है। हालांकि मौत कहां हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन  खरगोन के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि जब लड़की की तबियत खराब होने लगी तो उसे परिजन उसे ले जाने की जिद करने लगे। 

सीएमएचओ ने क्या कहा

घटना पर बोलते हुए सीएमएचओ का भी बयान सामने आया है और उन्होंने वीडियो की पुष्टि भी की है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ डीएस चौहान ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह वीडियो आया है। उसको उपचार के लिए लाए थे जिसको उपचार दिया गया। वे लोग झांड फूंक वाले को भी ले आए थे जिसका हमारे कर्मियों ने विरोध भी किया था लेकिन वे नहीं माने। पीड़ित की जब तबियत खराब होने लगी तो वे उसको ले जाने की मांग करने लगे।
 

Web Title: Madhya Pradesh Girl dies bite by snake due to exorcism after admitted Jhirnya Govt Hospital in Khargone

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे