लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election: जीत को लेकर कांग्रेस आश्वस्त, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में लड्डू लाए गए, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 3, 2023 08:41 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला है। सुबह 8 बजे वोटो की गिनती शुरू हुई। राज्य में हुए चुनावों के लिए एक्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई थी लेकिन कांग्रेस अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगेराज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला हैकांग्रेस अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है

Madhya Pradesh Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला है। सुबह 8 बजे वोटो की गिनती शुरू हुई। राज्य में हुए चुनावों के लिए एक्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई थी लेकिन कांग्रेस अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है। यहां तक कि राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में लड्डू भी लाकर रख दिए गए हैं। कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते भी दिखे।

  जीत को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर ली...मतदान ज्यादा हुआ है...भाजपा की सरकार बनने जा रही है...125-150 सीटें जीतेंगे।"

भोपाल, मध्य प्रदेश: वोटों की गिनती पर बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने कहा, "आशीर्वाद की बौछार होगी, चौतरफा कमल खिलेंगे...कांग्रेस ने अपनी 62 साल की राजनीति में लोगों को क्या दिया है?"

इंदौर, मध्य प्रदेश: वोटों की गिनती पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा, "कुशासन का अंत होने वाला है। भाजपा ने जिस प्रकार का तांडव लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर किया था, विधायकों की मंडी लगाई देश ने देखा है। इन सब परिस्थितियों के बाद लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिमारी का दर्द सहा है। इन्होंने जिस प्रकार का तांडव देश में मचाया है उसका अंत होने वाला है। कांग्रेस आने वाली है भाजपा जाने वाली है...हमारी 135 सीट से ऊपर आ रही है।"

भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "मैं तो पहले भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि हम 130 से अधिक सीटों से जीतेंगे।"

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसदिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख