लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रतलाम में जनआशीर्वाद यात्रा में नहीं जुटी समर्थकों की भीड़, खाली दिखीं कुर्सियां

By राजेश मूणत | Updated: September 10, 2023 13:48 IST

कुल मिलाकर रतलाम में जारी इस लड़ाई को धन वैभव और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई के रूप में निरूपित किया जा रहा है।

Open in App

रतलाम: मध्य प्रदेश में जारी भारतीय जनता पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा बीती शाम को रतलाम शहर में पहुंची थी। जनसमर्थन हासिल करने के लिए रतलाम पहुंची, इस यात्रा को जनसमर्थन तो ठीक पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक का समर्थन नहीं मिल पाया।

यात्रा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा और भोपाल के बहुचर्चित विधायक रामेश्वर शर्मा की मौजूदगी थी।

बावजूद इसके आम लोग तो ठीक कुछ सैकड़ा कार्यकर्ता भी सभा में मौजूद नहीं हुए। दरअसल, रतलाम शहर सीट वर्षों से भाजपा का गढ़ क्षेत्र है लेकिन पिछले कुछ समय से इस विधानसभा क्षेत्र में  धन वैभव और पार्टी के प्रति तन मन से समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य अघोषित सी जंग चल रही है। 

ज्ञातव्य है की रतलाम के भाजपा विधायक चैतन्य काश्यप प्रदेश के धनी विधायकों में दूसरे नंबर पर आते है। एक सफल उद्योगपति के साथ मैनेजमेंट गुरु के रूप में उनकी बड़ी प्रतिष्ठा है। लेकिन उनका पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से तालमेल नहीं बन पा रहा है। 

वर्षों तक परिश्रम और समर्पण से पार्टी को रतलाम में अविजित बनाने वाले कार्यकर्ताओं की नाराजगी का असल कारण क्या है। इसके बारे में तमाम पार्टीजन उपेक्षित व्यवहार की तरफ इशारा करते है।

पार्टी के लोग अनुशासन का हवाला देते हुए खुले रूप में कुछ नही बता रहे है। लेकिन दबे स्वरों में जो बात सामने आती है, उसके अनुसार रतलाम में पैड वर्करों और कारपोरेट सिस्टम ने लंबे समय से निष्ठावान पार्टीजनों को दरकिनार कर दिया।

इससे धीरे धीरे अंदर ही अंदर नाराजगी पनपती रही। कार्यकर्ता समय का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा का मौका आया। पार्टी के सभी प्रमुख क्षत्रपों ने कार्यक्रम से दूरी बना ली। 

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और उनसे संवाद के अभाव का मामला विगत स्थानीय निकाय निर्वाचन के समय भी नाराजगी के साथ उभरकर आया था। लेकिन तब पार्टी के प्रदेश संगठनमंत्री हितानंद शर्मा ने रतलाम में डेरा डालकर अंतिम समय में बाजी बदल दी थी। 

भाजपा का महापौर हजारों मतों से लीड लेने के स्थान पर कुछ हजार मतों से जीत सका था। निकाय चुनाव में कड़ा संघर्ष झेलने के बाद कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मसला सुलझ जाना था। लेकिन न तो पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर कोई पहल हुई।

और नहीं स्थानीय स्तर पर गंभीरता रखी गई। इसलिए चुनावी श्री गणेश में ही पार्टी का बीते कल का जन आशीर्वाद यात्रा का कार्यक्रम टांय टांय फिस्स हो गया। 

यात्रा के समापन के मौके पर शहर के घनी आबादी के क्षेत्र धानमंडी चौराहे पर सभा आयोजित की गई थी। लेकिन अच्छे वक्ताओं की मौजूदगी के बावजूद इस सभा में भी तमाम कुर्सियां खाली रह गई।

कुल मिलाकर रतलाम में जारी इस लड़ाई को धन वैभव और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई के रूप में निरूपित किया जा रहा है।

टॅग्स :रतलाम सिटीMadhya PradeshरतलामBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतफिर खुलेगी आईएएस संतोष वर्मा की फाइल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच को दी मंजूरी

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अफसरों को अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख

मध्य प्रदेशवनों से संबंधित प्रस्तावित नीति विचारोपरांत ही लागू होगी: मुख्यमंत्री मोहन यादव