Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: रतलाम की सैलाना सीट को मिला पहला स्थान, यहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

By राजेश मूणत | Published: November 18, 2023 12:57 PM2023-11-18T12:57:59+5:302023-11-18T13:01:02+5:30

रतलाम जिले की रतलाम ग्रामीण और सैलाना सीट दोनो अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर मतदान के प्रति उत्साह की स्थिति यह थी की मतदान के अंतिम समय शाम छह बजे के बाद भी 19 केंद्रों पर 1759 मतदाताओं ने देर तक  रूककर वोट डाले।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Ratlam Sailana seat got first place maximum voting took place here | Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: रतलाम की सैलाना सीट को मिला पहला स्थान, यहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

फाइल फोटो

Highlightsमतदान प्रतिशत के लिए जिले की अनुसूचित जनजाति आरक्षित सैलाना सीट पहले स्थान पर रही मतदान के बढ़े प्रतिशत ने राजनैतिक विश्लेषकों को असमंजस मे डाल दिया हैरतलाम ग्रामीण और सैलाना सीट दोनो अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट हैं

इंदौर: रतलाम जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए बीते शुक्रवार को औसत 85 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत के लिए जिले की अनुसूचित जनजाति आरक्षित सैलाना सीट प्रदेश में पहले स्थान पर रही है। मतदान के बढ़े प्रतिशत ने राजनैतिक विश्लेषकों को असमंजस मे डाल दिया है।

रतलाम जिले की रतलाम ग्रामीण और सैलाना सीट दोनो अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर मतदान के प्रति उत्साह की स्थिति यह थी की मतदान के अंतिम समय शाम छह बजे के बाद भी 19 केंद्रों पर 1759 मतदाताओं ने देर तक  रूककर वोट डाले।

विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की पांचों सीटों पर करीब 85 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है। रतलाम ग्रामीण सीट पर 86.25, रतलाम शहर सीट पर 73.55, सैलाना सीट पर 89.50, जावरा सीट पर 85.48 तथा आलोट सीट पर 83,62 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है।

विगत वर्ष का रिकॉर्ड
वहीं, विगत वर्ष 2018 के निर्वाचन में जिले में 81.91 फीसदी मतदान हुआ था। इसमे जिले की रतलाम ग्रामीण सीट पर 83.77, रतलाम शहर सीट पर 71.78, सैलाना सीट पर 85.27, जावरा सीट पर 82.28 तथा आलोट सीट पर 80.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

इसके पहले साल 2013 में भी रतलाम ग्रामीण अजजा सीट पर 79.32 रतलाम शहर सीट पर 68.32 एवं सैलाना अजजा सीट पर 77.97, जावरा सीट पर 79.06 तथा आलोट सीट पर 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ था।

लगातार तीसरी बार के निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ने के बाद सभी उम्मीदवारों के अपने - अपने कयास और दांवे सामने आ रहे है। यहा यह उल्लेखनीय है की वर्ष 2013 में भाजपा ने जिलें की पांचों सीटों पर जीत हांसिल की थी।

इसके बाद वर्ष 2018 में  जिले की 3 सीट भाजपा ने और 2 सीट कांग्रेस ने जीती थी। विगत निर्वाचनों के परिणामों मे बढ़े मतदान के बावजूद बदलाव हुआ था। इसी तरह अब 2023 में नया  रिकार्ड बना रहे इस मतदान ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है।

यह प्रतिशत जनता की नाराजगी का सबब
मतदान का यह प्रतिशत जनता की नाराजगी का सबब है या किसी दल की छिपी हुई कोई आंधी है। इसको लेकर भी सभी के अपने अपने दावे है। लेकिन इन चुनावों में सबसे खास बात मतदाताओं की अंतिम समय तक की चुप्पी रही है। जिले की पांचों सीटों पर 40 प्रत्याशी थे।

जिले की रतलाम शहर सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर निर्दलीय और जयस ने मुकाबलों को संघर्ष के मोड़ पर खड़ा करने में बड़ी भुमिका निभाई है। परिणामों पर इसका कितना असर होगा यह आने वाली 3 तारीख को सामने आ जाएगा।

Web Title: Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 Ratlam Sailana seat got first place maximum voting took place here

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे