लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: सीएम कमलनाथ ने कहा- 'अगर मेरा बेटा काम नहीं करे तो उसके कपड़े फाड़ देना'

By भाषा | Updated: April 21, 2019 14:59 IST

लोकसभा चुनाव 2019: छिंदवाड़ा में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा ने 26 सीटें और कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने बेटे नकुल के पक्ष में यहां चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि अगर उनका बेटा काम नहीं करे तो लोग उसके कपड़े फाड़ दें। कमलनाथ ने क्षेत्र से अपने 40 साल के जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि अब उन्होंने छिंदवाड़ा की जनता की सेवा करने का जिम्मा अपने बेटे को सौंपा है ताकि वह मध्यप्रदेश के लिए काम कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज जहां हूं वहां इसलिए हूं क्योंकि आपने मुझे प्यार और ताकत दी है।’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने स्थानीय लोगों से कहा ,‘‘नकुल आज यहां नहीं है लेकिन वह आपकी सेवा करेगा। मैंने उसे यह जिम्मेदारी दी है। अगर वह काम नहीं करे तो उसे सजा दें और उसके कपड़े फाड़ दें।’’ कांग्रेस नेता छिंदवाड़ा मुख्यालय से कम से कम 65 किलोमीटर दूर धनोरा गांव में बोल रहे थे। यह क्षेत्र अमरवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है और छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर है। कमलनाथ ने कहा, ‘‘हम नयी यात्रा की शुरुआत करेंगे और इतिहास रचेंगे।’’

गौरतलब है कि कमलनाथ इस लोकसभा क्षेत्र से सबसे लंबे समय तक, नौ बार सांसद रहे हैं लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे के लिए यह सीट छोड़ दी है। फिलहाल कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। नियमों के अनुसार, राज्य सरकार चलाने के लिए उनका विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है। कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।‘‘ छिंदवाड़ा में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा ने 26 सीटें और कांग्रेस ने तीन सीटें जीती थीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख