International Yoga Day 2023: 21 जून को एक करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का कार्यक्रम, मध्य प्रदेश सरकार ने की पहल, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 19, 2023 05:42 PM2023-06-19T17:42:18+5:302023-06-19T20:33:57+5:30

International Yoga Day 2023: केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय में इस वर्ष 'हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान' कार्यक्रम शुरू किया है।

International Yoga Day 2023 madhya pradesh Program to connect one crore people yoga on June 21 Public awareness campaign is being run Department of AYUSH | International Yoga Day 2023: 21 जून को एक करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का कार्यक्रम, मध्य प्रदेश सरकार ने की पहल, जानें

file photo

Highlightsआयुष विभाग द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जन-अभियान परिषद के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में शुरू की है।

International Yoga Day 2023: मध्य प्रदेश में प्रति वर्ष की भाँति 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जन-जागरूकता अभियान चला कर आयुष विभाग द्वारा एक करोड़ लोगों को जोड़े जाने के प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं।

इसके लिये विभाग ने प्रदेश के समस्त आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ संभागीय और जिला आयुष अधिकारियों को पत्र लिख कर सामूहिक प्रयास करने के निर्देश जारी किये हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिये कई संगठन भी ग्राम स्तर तक इसके लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं।

प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संगठन श्री राम चन्द्र मिशन और हार्टफुलनेस संस्थान प्रदेश के प्रत्येक गाँव में योग एवं ध्यान के कार्य लगातार कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय में इस वर्ष 'हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान' कार्यक्रम शुरू किया है। इस थीम पर संस्थान ने अपनी गतिविधियाँ जन-अभियान परिषद के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में शुरू की है।

हार्टफुलनेस संस्थान ने जन-अभियान परिषद के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में एकात्म अभियान भी शुरू किया है। अभियान के माध्यम से एकात्म की अवधारणा के साथ ग्राम स्तर पर सामाजिक समरसता, उत्तम स्वास्थ्य और तनाव से मुक्ति कराते हुए प्रत्येक नागरिक के जीवन में योग शैली को विकसित किया जा रहा है।

स्वयंसेवी संगठनों द्वारा ग्राम स्तर पर योग एवं ध्यान के कम से कम 3 सत्र कराये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा जन-समुदाय को 21 जून के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये https://yogmahotsavmp.in/ वेबसाइट पर पंजीकृत भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इन्हें सहभागिता के लिये ई-प्रमाण-पत्र भी जारी किये जायेंगे। आयुष विभाग ने उक्त दोनों संस्थानों के साथ एमओयू भी किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संस्थान के सहयोग से किये जाने वाले सामूहिक योग की गतिविधि के वीडियो एवं फोटोग्राफ www.merilife.org पर अपलोड किये जाने के निर्देश आयुष विभाग द्वारा दिये गये हैं।

Web Title: International Yoga Day 2023 madhya pradesh Program to connect one crore people yoga on June 21 Public awareness campaign is being run Department of AYUSH

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे