लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान कार्ड योजना में मध्य प्रदेश के साथ बड़ा पक्षपात

By राजेश मूणत | Updated: February 28, 2024 15:41 IST

जानकारी के अनुसार सरकार ने सभी महत्पूर्ण ऑपरेशन को आयुष्मान योजना में शासकीय चिकित्सालयों की लिस्ट में डाल दिया है। जबकि, सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग सभी शासकीय चिकित्सालय मरीजों को हायर सेंटर पर रेफर करते है।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी 2021 की 15 तारीख ने मध्यप्रदेश के गरीब मरीजों के साथ बड़ा अन्यायअत्याधुनिक अस्पतालों में गरीबों के उपचार के सपने को तोड़ दिया हैइसी के साथ मामला गुजरात और मध्यप्रदेश के मध्य पक्षपात का भी है

राजेश मूणत: जनवरी 2021 की 15 तारीख ने मध्यप्रदेश के गरीब मरीजों के साथ बड़ा अन्याय किया है। इस दिन के एक फेसले ने बड़े अत्याधुनिक अस्पतालों में गरीबों के उपचार के सपने को तोड़ दिया है। इसी के साथ मामला गुजरात और मध्यप्रदेश के मध्य पक्षपात का भी है।               

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सरकार ने सभी महत्पूर्ण ऑपरेशन को आयुष्मान योजना में शासकीय चिकित्सालयों की लिस्ट में डाल दिया है। जबकि, सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग सभी शासकीय चिकित्सालय मरीजों को हायर सेंटर पर रेफर करते है। अब इन सेंटरों पर आयुष्मान कार्ड नहीं चलते है।

इससे सबसे ज्यादा नुकसान नाक कान और गले में नाक की हड्डी बढ़ना, प्लास्टिक सर्जरी, कान का पर्दा बदलना और मेस्ट्रॉयद सर्जरी के मरीजों को हो रहा है। इसी के साथ एक्सीडेंटल में न्यूरोलाजी मरीजों के मामले मे जांच का खर्च मरीज पर डाल दिया गया है।

यह बड़ी महंगी होती है। यूरोलाजी के मरीजों के मामले मे भी जिला स्तर पर कई जगह  सुविधा शून्य है। लेकिन मूत्र रोग के उपचार के मामले मे मरीज को जबरन बड़े सेंटरों पर जाना पड़ता है। बड़े सेंटरों पर इलाज और परिजनों के रहने खाने का इंतजाम भी महंगा रहता है। इलाज के लिए गरीब मरीजों को भारी खर्च वहन करना पड़ रहा है।

होना यह चाहिए की गंभीर मामलों में आयुष्मान कार्ड की तत्काल जरूरत के समय कलेक्टर को जारी करने का विशेषाधिकार भी मिलना चाहिए। गुजरात में लगभग सभी निजी अस्पताल आयुष्मान योजना से सम्बद्ध है। लेकिन मध्यप्रदेश में स्थिति बड़ी विकट है। यहां ऑपरेशन के पूर्व की जांच भी आयुष्मान के दायरे मे नही होने की बात सामने आ रही है।

टॅग्स :इंदौरभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

मध्य प्रदेशयाचक की दीनता का दु:ख और दाता के स्वाभिमान का सुख