Pro Kabaddi League 2019: लीग मुकाबले समाप्त, जानिए कौन हैं टॉप-5 रेडर और डिफेंडर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 12, 2019 01:49 PM2019-10-12T13:49:16+5:302019-10-12T13:49:16+5:30

Pro Kabaddi League 2019: इस सीजन दिल्ली ने 22 में से 15 मैच जीते और ये टीम अंकतालिका में टॉप पर रही। वहीं बंगाल वॉरियर्स ने 22 में से 14 मैच अपने नाम कर दूसरे पायदान पर स्थान पक्का किया है।

Pro Kabaddi League 2019: after 132 match, Update List of Top 5 Raiders, Top 5 Defenders in PKL | Pro Kabaddi League 2019: लीग मुकाबले समाप्त, जानिए कौन हैं टॉप-5 रेडर और डिफेंडर

Pro Kabaddi League 2019: लीग मुकाबले समाप्त, जानिए कौन हैं टॉप-5 रेडर और डिफेंडर

प्रो कबड्डी लीग-2019 में अब तक 132 मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब दौर प्लेऑफ का आ चुका है। 14 अक्टूबर को प्लेऑफ के दो अलग-अलग मुकाबलों में हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा की टीमें भिड़ने जा रही हैं। वहीं दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिनके मैच 16 अक्टूबर को खेले जाने हैं।

इस सीजन दिल्ली ने 22 में से 15 मैच जीते और ये टीम अंकतालिका में टॉप पर रही। वहीं बंगाल वॉरियर्स ने 22 में से 14 मैच अपने नाम कर दूसरे पायदान पर स्थान पक्का किया है। वहीं नवीन कुमार एक सीजन में 20 सुपर-10 लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आइए, एक नजर डालते हैं अब तक के टॉप रेडर और डिफेंडर्स पर...

पवन कुमार सेहरावत इस सीजन 308 रेड अंक जुटाकर टॉप रेडर बन चुके हैं। उनके पटना पाइरेट्स के प्रदीप नरवाल ने 302 प्वाइंट्स लिए हैं। हालांकि पटना का सफर समाप्त हो चुका है, जबकि बुल्स ने अभी आगे भी मैच खेलने हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 रेडर:
पवन सेहरावत (बेंगलुरु)- 308
प्रदीप नरवाल (पटना)- 302
नवीन कुमार (दिल्ली)- 268
सिद्धार्थ देसाई (टाइटंस)- 217
मनिंदर सिंह (बंगाल)- 205

वहीं इस सीजन टॉप-5 डिफेंडर्स में फजल अत्राचली नंबर-1 बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर संदीप कुमार धुल मौजूद हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 डिफेंडर:
फजल अत्राचली (मुंबई)- 78
संदीप कुमार धुल (जयपुर)- 73
सुमित (यूपी)- 72
नितीश कुमार (यूपी)- 70
सुरजीत सिंह (पुणे)- 63

Web Title: Pro Kabaddi League 2019: after 132 match, Update List of Top 5 Raiders, Top 5 Defenders in PKL

कबड्डी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे