लाइव न्यूज़ :

राजे सरकार ने जारी किया 28 हजार टीचरों की नियुक्ति एवं पदस्थापन का कैलेंडर

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 5, 2018 05:33 IST

सीएम वसुंधरा ने बताया कि शिक्षक भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा जो ऑनलाइन सूचनाएं भरी गई हैं, उनके आधार पर पंचायत राज नियमों के प्रावधानों के अन्तर्गत चयनित सूची एवं अन्तिम कट-ऑफ मार्क्स जारी किये गये हैं।

Open in App

जयपुर, 05 सितंबरःराजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती के अंतर्गत विज्ञापित 28 हजार शिक्षकों की नियुक्ति एवं पदस्थापन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा कैलेंडर जारी किया गया है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर इन नव चयनित शिक्षकों की नियुक्ति एवं पदस्थापन की कार्रवाई निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आगामी 28 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। 

उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा जो ऑनलाइन सूचनाएं भरी गई हैं, उनके आधार पर पंचायत राज नियमों के प्रावधानों के अन्तर्गत चयनित सूची एवं अन्तिम कट-ऑफ मार्क्स जारी किये गये हैं।

मंत्री देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विज्ञापित 28 हजार शिक्षकों के पदों के अंतर्गत विभिन्न विषयों के 27 हजार 672 पदों पर चयनित अध्यापक लेवल द्वितीय अभ्यर्थियों की नामवार सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अ

भ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में जारी कैलेण्डर के अनुसार पदों पर नियुक्ति एवं पदस्थापन की वरीयता सूची का प्रकाशन 15 से 23  सितंबर तक किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई होगी। 

उन्होंने कहा कि जिला स्थापना समिति से अनुमोदन उपरांत  28 सितम्बर तक चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थानसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ