लाइव न्यूज़ :

UPSSSC Recruitment: यूपी में चकबंदी लेखपाल के 1364 पदों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया निरस्त, जानिए क्या है वजह

By भाषा | Updated: March 10, 2019 05:29 IST

उल्लेखनीय है कि इन 1364 पदों में से अनारक्षित श्रेणी के 1002 पदों तथा अनुसूचित जाति श्रेणी के 362 पदों का विज्ञापन निकाला गया, उसमें अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए भी पद नहीं था।

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार ने चकबन्दी लेखपाल के 1364 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया है । यह जानकारी राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को दी। उल्लेखनीय है कि इन 1364 पदों में से अनारक्षित श्रेणी के 1002 पदों तथा अनुसूचित जाति श्रेणी के 362 पदों का विज्ञापन निकाला गया, उसमें अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए भी पद नहीं था।

इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने भर्ती की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए प्रकरण की जांच कराए जाने का निर्णय भी लिया है । प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार द्वारा राज्य के चकबन्दी आयुक्त को एक पत्र लिखकर कहा गया है कि शासन ने सम्यक विचारोपरान्त यह पाया कि चकबन्दी लेखपालों की सीधी भर्ती के विज्ञापित कुल 1364 पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के पदों का विज्ञापन किन परिस्थितियों में नहीं किया गया। 

इसके साथ ही यदि चकबन्दी लेखपाल के सीधी भर्ती के पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग का आरक्षण कोटा पूर्व से ही भरा हुआ है, तो ऐसा क्यों और किन परिस्थितियों में किया गया, इन बिंदुओं की जांच आवश्यक है।

अपर मुख्य सचिव राजस्व ने चकबन्दी आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने और उससे शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में शासन द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से इस भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकते हुए और भर्ती के सम्बन्ध में पूर्व में जारी किए गए विज्ञापन के शीघ्र निरस्तीकरण की कार्रवाई करने की अपेक्षा भी की गई है । 

टॅग्स :सरकारी नौकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ