लाइव न्यूज़ :

यहां सोने के लिए मिलते हैं लाखों, जानिए इन पांच दिलचस्प जॉब्स के बारे में

By भारती द्विवेदी | Updated: June 10, 2018 15:17 IST

इन सभी नौकरियों में थोड़ी बहुत नहीं, बल्कि लाखों में सैलेरी मिलती है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जून: नौकरी, एक ऐसा शब्द जो जब तक ना मिले इंसान तब भी परेशान रहता है। अगर नौकरी लग मिल जाए उसके बाद भी परेशान। जब तक ना मिले लोगों का सवाल होता है मिलता क्यों नहीं?। मिल जाए उसके बाद सवाल कंप्लेन में बदल जाती हैं। ऑफिस वाले ऐसे हैं...ऑफिस में ये दिक्कत है... मेरा बॉस ऐसा है...मुझे अच्छी सैलरी नहीं मिलती... वगैरह..वगैरह।

तो आइए आज आपको दुनिया कुछ नौकरियों के बारे में बताते हैं। जहां कुछ घंटों के काम या कहे लें आपकी हॉबी के लिए आपको दबा के सैलरी मिलती है। 

1. चॉकलेट खाने के पैसे:

जी...आपको चॉकलेट खाने के अच्छे पैसे मिल सकते हैं। गोडिवा चॉकलेट्स नाम की एक कंपनी है। जो चॉकलेट बनाने के बाद उसके टेस्ट और क्वालिटी जानने के लिए लोगों को हायर करती है। जिन लोगों को कंपनी इस काम के लिए चुनती है, उन्हें कंपनी द्वारा बनाए गए चॉकलेट को खाकर उसका रिव्यू बताना होता है। इसके बदले में कंपनी उन्हें एक साल तक 30-60 हजार डॉलर यानी 18 लाख रुपए दिए जाते हैं।

2.पांडा के साथ खेलने के लिए मिलते हैं लाखों:

चीन के सिचुआन के 'विशाल पांडा संरक्षण और अऩुसंधान केंद्र' में पांडा के साथ खेलने के लिए लोगों को पैसे मिलते हैं। संरक्षण केंद्र की तरफ से चुनने गए युवाओं को कुछ घंटों के लिए पांडा के साथ खेलना होता है। साथ ही उनकी देखभाल करनी होती है। अगर आप ये काम ठीक से करते हैं, फिर आपको आने-जाने के खर्च के अलावा लगभग 19 लाख रुपए बतौर सैलरी मिलती है।

3. स्विमिंग करके कमाइए लाखों:

अगर आपको स्विमिंग आती है तो फिर आप इस नौकरी के लिए परफेक्ट च्वॉइस हैं। ब्रिटेन के फर्स्ट च्वॉइस हॉलीडे रिसॉर्ट्स में वाटर स्लाइड टेस्टर के लिए हर साल वैकेंसी निकलती है। इस जॉब के लिए चुनने के लोगों को पानी के झरनों में बस ढ़लान की जांच करनी होती है। साथ ही पानी की क्वालिटी बतानी होती है। इस काम के लिए आपको सालान 18 लाख रुपए मिलेंगे।

4. जमकर सोइए और लाखों घर ले जाइए:

बेड बनाने वाली कंपनी 'सिमोन हॉर्न लिमिटेड' बेड की क्वालिटी जांचने के लिए हायरिंग करती है। अगर आपको सोना पंसद है तो आप इस कंपनी के लिए ट्राय कर सकते हैं। आपको एक महीने तक बेड पर सोने के बाद ये बताना होगा कि उनकी बेड कितनी कंर्फेटबल है। और इस काम के लिए कंपनी आपको अच्छा-खासा पैसा देगी।

5. अच्छे कपड़े पहन मीटिंग में सिर्फ बैठने के पैसे:

चीन की कुछ कंपनियां दूसरे देश के लोगों को 'फेक एक्जिक्यूटिव' पोस्ट के लिए हायर करती हैं। कंपनियां लोगों को सिर्फ इसलिए हायर करती हैं ताकि वो मीटिंग में सूट पहनकर बैठ सके। कंपनियों का मानना है कि फॉर्मल कपड़ों में अच्छे दिखने वाले लोगों के मीटिंग में होने से कंपनी का प्रभाव बढ़ता है। दूसरी कंपनी को ये लगता है कि इस कंपनी की पहुंच दूसरे देशों में भी काफी अच्छी है। सूट पहन मीटिंग में बैठने के लिए चीनी कंपनी अच्छी खासी-रकम देती हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ