लाइव न्यूज़ :

SSC CHSL 2019: 12वीं पास के लिए निकली एसएससी में वैकेंसी, 80 हजार से अधिक होगी सैलरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 15:47 IST

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया 3 दिसम्बर, 2019 से शुरू की हुई है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Open in App

SSC CHSL 2019: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लोवर डिविजन क्लर्क और डाटा एंटरी समेत कई पदों के लिए भर्तीयां निकाली हैं। जिनके लिए आयोग ने आवेदन प्रक्रिया 3 दिसम्बर, 2019 से शुरू की हुई है। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों के नाम - वेतन                                                                                लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) / जूनियर सैक्रेट्ररी असिस्टेंट (जेएसए)                19,900 से 63,200 रुपयेपोस्टल असिस्टेंट (पीए)/ सोर्टिंग असिस्टेंट (एसए)                                                 25,500 से 81,100 रुपयेडाटा एंटरी ऑपरेटर (डीईओ)                                                                               25,500 से 81,100 रुपयेडाटा एंटरी ऑपरेटर, ग्रेड 'ए'                                                                                  25,500 से 81,100 रुपये

आरक्षण का निर्धारण

कैटेगरी   - आयु में राहत  1.एससी/एसटी- 5 साल                                                                                    2. ओबीसी - 3 साल3.पीडब्लूडी (अनारक्षित)- 10 साल4.पीडब्लूडी (ओबीसी)- 13 साल5.पीडब्लूडी (एससी/एसटी)- 15 साल6.पूर्व सेवामुक्त सैनिक- 3 साल  

नोट: इसके अलावा भी अन्य कैटेगरी में आरक्षण दिया गया अधिक जानकारी के लिए आप आयोग की इस आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

-आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 27 साल और न्यूनतम 18 साल निर्धारित की गई है। उदारण के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी, 1993 से पहले और 1 जनवरी, 2002 के बाद नहीं होना चाहिए।  

-शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए एलडीसी/जेएसए, पीए/एसए, डीईओ  के लिए उम्मीदवारों को  12वीं क्लास में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से पास होना आवश्यक है। इसके अलावा 'डाटा एंटरी ऑपरेटर, ग्रेड 'ए', के पद के लिए उम्मीदवारों को साइंस स्ट्रीम में मैथ्स सब्जेक्ट के साथ किसी मान्यता पाप्त बोर्ड से पास होना आवश्यक है।

बता दें कि एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।  इसके लिए 10 जनवरी, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है और इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों पर 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। महिलाओं, एससी, एसटी, पीडब्लूडी दिव्यांग और सेनामुक्त सैनिक पर आवेदन फीस में छूट दी गई है।

SSC CHSL 2019: एसएससी सीएचएसएल के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. सबसे पहले आयोग की इस आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाएं।2.यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। जिसके लिए आपको दांए तरफ न्यू यूजर पर क्लिक करना है।3.उसके बाद आपका यहां पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।4. इसके बाद ऊपर अप्लाई पर क्लिक करने बाद सीएचएसएल के कॉलम पर क्लिक करें।3. यहां पर अप्लाई पर क्लिक करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं।5. आप इसे डाउनलोड या इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

नोट: आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाएं। उसके बाद ऊपर दी नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। यहां पर सीएचएसएल पर जाकर आप विस्तार में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टॅग्स :स्टाफ सिलेक्शन कमिशननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ