लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरी: एक नवंबर से शुरू होगी यूपी पुलिस के 56 हजार पदों पर भर्ती, सभी पोस्ट पर आरक्षण लागू

By भाषा | Updated: October 18, 2018 15:55 IST

Uttar Pradesh Police 56000 Recruitment 2018: उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह विभाग) अरविंद कुमार ने बताया कि इन सभी पदों पर निर्धारित आरक्षण लागू होगा। सिविल कांस्टेबल में महिलाओं के लिये 20 फीसदी पद आरक्षित हैं।

Open in App

लखनऊ, 18 अक्टूबर (भाषा) प्रदेश पुलिस में बड़ी संख्या में खाली पड़े पदों को भरने तथा पुलिस बल को और मजबूत बनाने के लिहाज से उत्तर प्रदेश सरकार एक नवंबर से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रही है। इस दौरान 56 हजार से भी अधिक पुलिसकर्मी पुलिस बल, पीएसी, कारागार और दमकल विभाग के लिए भर्ती किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार के अनुसार, कुल 56,808 भर्तियां होनी हैं। इनमें से 51,216 भर्तियां पुलिस और पीएसी के लिए, 3668 कारागार विभाग के लिए जबकि 1924 दमकल विभाग के लिए होंगी। 

प्रमुख सचिव (गृह विभाग) अरविंद कुमार और पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने आज संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 51,216 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जानी है जिसमें सिविल और पीएसी दोनों जवान शामिल होंगे। इस पद के लिये एक नवंबर से 30 नवंबर तक फॉर्म भरे जायेंगे। इसकी परीक्षा चार और पांच जनवरी 2019 को होने और परीक्षा परिणाम जून 2019 के तीसरे सप्ताह में आने की संभावना है। सिविल कांस्टेबल में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिये आरक्षित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग में 1924 पद हैं। इनके लिए पांच नवंबर से चार दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसकी परीक्षा की संभावित तिथि 10 जनवरी 2019 है। परीक्षा परिणाम जुलाई 2019 में आ सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि कारागार विभाग के लिए 3668 पद हैं। इनके लिये भी आवेदन अगले महीने किया जा सकता है। परीक्षा की संभावित तिथि आठ और नौ जनवरी 2019 है। परीक्षा परिणाम जुलाई 2019 में आने की संभावना है। किसी भी भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार नहीं होगा।

यूपी पुलिस के इन सभी पदों पर लागू होगा आरक्षण

अरविंद कुमार ने बताया कि इन सभी पदों पर निर्धारित आरक्षण लागू होगा। सिविल कांस्टेबल में महिलाओं के लिये 20 फीसदी पद आरक्षित हैं।

प्रमुख सचिव ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा होगी। साक्षात्कार नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सभी पदों पर भर्तियां एजेंसियों के माध्यम से की जाएंगी। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे। किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए एसटीएफ भी भर्ती परीक्षा पर नजर रखेगी।

उन्होंने कहा कि इससे पहले जून, 2018 में करीब 42 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों की शिकायतें आने के बाद पुन:परीक्षा के लिए 25 और 26 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। इस परीक्षा में करीब नौ लाख 75 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ