लाइव न्यूज़ :

RRB Recruitment: 14 अगस्त को होने वाला Alp & Technicians की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 12, 2018 15:52 IST

अभ्यार्थी  रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रुप सी की परीक्षा (RRB Group C Exam) के लिए 47 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अगस्त: रेलवे भर्ती बोर्ड ने  14 अगस्त को ग्रुप सी के पदों पर ALP और टेक्नीशियन के लिए होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। अभ्यार्थी indianrailways.gov.in साइट पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रुप सी के पदों पर भर्ती परीक्षा 9 अगस्त से शुरू हुई और ये परीक्षा 31 अगस्त तक चलेगी।

अभ्यार्थी  रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ग्रुप सी की परीक्षा (RRB Group C Exam) के लिए 47 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के लोगों ने अप्लाई किया है। रेलवे को इन पदों के लिए यूपी से 9.5 लाख, बिहार से 9 लाख और राजस्थान से 4.5 लाख आवेदन मिले हैं। 

रेलवे पहली बार भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) आयोजित करा रहा है। परीक्षा की तारीख नजदीक है ऐसे में आपको अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए। ग्रुप सी की पहले सेशन की परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड होगी। पहले सेशन में अभ्यार्थियों से 75 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल ऑबजेक्टिव होंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा का समय दिया जाएगा।

अभ्यार्थियों के पास कम समय बचा हैं। एग्जाम से पहले अभ्यार्थियों को बता दें कि मैथ के कुल 20 सवाल और 25 सवाल जनरल इंटेलीजेंस एवं रीजनिंग के पूछे जाएंगे। इसके साथ साथ 20 प्रश्न जनरल साइंस के और करंट अफेयर से 10 सवाल पूछे जाने हैं। 

RRB Alp Admit Card/RRB Admit Card 2018 ऐसे करें डाउनलोड - उम्मीदवारों  RRB की ऑफिशियल वेबसाइट  indianrailways.gov.in पर जाएं।  -  यहां आप RRB ALP & Technicians Admit Card के लिंक पर क्लिक करें। -  इसके बाद अभ्यार्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।-  आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें।

टॅग्स :भारतीय रेलनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ